• Thu. Jan 1st, 2026

विदाई समारोह का आयोजन पंचायत सचिव हकिम मियां को दी गई भावभीनी विदाई

ByAdmin Office

Mar 17, 2024

 

 

केरेडारी

 

 

केरेडारी प्रखण्ड अंतर्गत पंचायत सचिवालय कंडाबेर में दिन रविवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का अध्यक्षता पंचायत मुखिया दिनेश साव एवं संचालन में नव पदस्थापित पंचायत सचिव रजनी कुमारी ने की, वही कार्यक्रम में मुख्य रूप से पंचायत मुखिया दिनेश साव, उप मुखिया महावीर महतो, वार्ड सदस्य गोपाल ठाकुर, पैक्स अध्यक्ष प्रकाश साव, नरेश साव, पदुम साव, अशोक बंटी सहित पंचायत के ग्रामीण एकत्रित होकर पंचायत सचिव हकीम मियां को शॉल ओढ़ाकर एवं पुष्प गुच्छा सहित कई अन्य उपहार देकर सम्मानित किया गया। मौके पर आयोजित सभा में वक्ताओं ने पंचायत सचिव के बेहतर व स्वस्थ्य जीवन की कामना करते हुए उनके मिलनसार व्यक्तित्व व कार्यो की सराहना की। बेहतर कार्य व व्यक्तित्व की हमेशा प्रशंसा होती है। कार्य के प्रति दायित्व कभी खत्म नहीं होता है। वही पंचायत मुखिया दिनेश साव ने पंचायत सचिव हकीम मियां को विदाई देते हुए कहा कि सरकारी प्रावधान के अनुसार स्थानांतरण तो होते ही रहते हैं। केरेडारी प्रखण्ड में कई वर्ष सेवा दिए हैं। जितना दिन मेरे पंचायत में रहे। इनका सराहनीय कार्य रहा बहुत-बहुत बधाई अब केरेडारी प्रखण्ड से बड़कागांव प्रखंड में इनका नियुक्ति हुआ है। जिस प्रकार केरेडारी प्रखण्ड के कई पंचायत में रह कर पंचायत को विकसित किए हैं ठीक उसी प्रकार अब बड़कागांव प्रखण्ड के पंचायतो में सेवा करेंगे। मेरी ओर से शुभकामना इनके साथ हैं। बता दें केरेडारी प्रखण्ड से 02 पंचायत सचिव का स्थानांतरण जिला के द्वारा किया गया। जिसमे पंचायत सचिव हकीम मियां को केरेडारी प्रखण्ड से स्थानांतरण करते हुए बड़कागांव प्रखंड में अगले आदेश तक पदस्थापित किया गया। वही मनजीत सिंह को केरेडारी से स्थानांतरण करते हुए अगले आदेश तक डाड़ी प्रखंड में पदस्थापित किया गया। वही नव पदस्थापित पंचायत सचिव रजनी कुमारी को केरेडारी के कंडाबेर पंचायत सचिव के रूप में पद ग्रहण करते हुए पदस्थापित हुए, तथा बारियातु पंचायत में पंचायत सचिव के रूप में दीपक कुमार दास ने पंचायत सचिव का पद संभाला। मौके पर सुनील कुमार, नवल राणा, महीला समूह के लिलावती कुमारी, दिलीप राणा, किटी कुमार, भोला ठाकुर, सतनारायण ठाकुर, गडु ठाकुर, रामकुमार, बिहारी साव, भेंडर राजू वर्मा, सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *