• Thu. Mar 26th, 2026

आचार संहिता लगते ही प्रशासन ने राजनीतिक पार्टियों का पोस्टर व होर्डिंग हटायें।

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Mar 16, 2024

 

 

पंकज ठाकुर

 

बड़कागांव। 2024 लोकसभा चुनाव के घोषणा शनिवार दोपहर 3:00 बजे की गई। जिसके बाद बड़कागांव प्रखंड में प्रशासन व पुलिस के द्वारा राजनीतिक दल पार्टियों का बैनर व होर्डिंग को हटाया गया। बताते चले कि आचार संहिता लगने के बाद सरकारी कार्यालय या सरकारी कार्यालय के आसपास राजनीतिक दल का बैनर वोडिंग 24 घंटा के अंदर हटाने का नियम है तथा गैर सरकारी या चौक चौराहे पर राजनीतिक पार्टियों का बैनर व होर्डिंग 48 घंटे के अंदर हटाने का प्रावधान है, अन्यथा चुनाव आयोग उस पार्टी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बड़कागांव प्रखंड विकास पदाधिकारी जितेंद्र कुमार मंडल ने कहा कि प्रशासन के द्वारा बैनर व होर्डिंग हटाई जा रही हैं और वहीं सभी पार्टियों से अपनी बैनर व होर्डिंग हटाने का निर्देश दिया है। अन्यथा उस पार्टी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मौके पर मुख्य रूप से बड़कागांव प्रखंड विकास पदाधिकारी जितेंद्र कुमार मंडल बड़कागांव थाना प्रभारी मुकेश कुमार सिंह व सशस्त्र दल के जवान शामिल थें।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *