• Fri. Mar 13th, 2026

लोकसभा चुनाव एवं होली पर्व को लेकर हलसी थाना अध्यक्ष विजय कुमार के द्वारा निकाला गया फ्लैग मार्च।

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Mar 16, 2024

 

अंतर्कथा प्रतिनिधि

 

 

लखीसराय -: लोकसभा चुनाव एवं होली पर्व को लेकर हलसी थाना अध्यक्ष विजय कुमार के द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया, जिसमें मतासी, तरहारी,बमुआरा, एवं अन्य गांव में यह फ्लैग मार्च किया गया। वहीं बुथ के समीप उपस्थित लोगों से यह भी अपील किया गया कि शांतिपूर्ण भय मुक्त निष्पक्ष से चुनाव एवं होली पर्व मनाएं। मिली जानकारी में हलसी थाना अध्यक्ष विजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस व एसएसवी ने संयुक्त रूप से यह फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान एरिया डेमोक्रेसी और वाहन चेकिंग भी की गई। फ्लैग मार्च के दौरान थाना अध्यक्ष ने लोगों को बिना किसी भाई के शांतिपूर्ण तरीके से मतदान करने,मतदान में सत प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की। इसके साथ ही और असामाजिक तत्वों एवं उपद्रवियों को हिदायत देते हुए कहा कि चुनाव में किसी प्रकार का अफवाह फैलाने और कानून व्यवस्था प्रभावित करने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।वही फ्लैग मार्च में उपस्थित पीएसआई पिंटू कुमार, गणेश कुमार रजक, राजेश अन्य सहशस्त्र बल उपस्थित रहे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *