• Wed. May 20th, 2026

सीएम ने बाहा पर्व पर सरना पूजा स्थल में पारंपरिक विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Mar 16, 2024
crescent ad

 

 

*सीएम ने कहा-राज्य के सभी धार्मिक स्थलों का हो रहा सौंदर्यीकरण*

 

सरायकेला-खरसावां :· मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन शुक्रवार को सरायकेला-खरसावां जिला के गम्हरिया प्रखंड स्थित अपने पैतृक गांव जिलिंगगोड़ा पहुंचे। सीएम ने प्रकृति उपासना का महापर्व बाहा पर्व के अवसर पर सरायकेला-खरसावां जिला के जिलिंगगोड़ा स्थित सरना पूजा स्थल जाहेरथान में पारंपरिक विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर राज्यवासियों की सुख, समृद्धि, उन्नति और कल्याण की कामना की।

 

सीएम ने सरायकेला-खरसावां जिला अंतर्गत कुल्लुडीह जाहेरथान का विधिवत उद्घाटन भी किया।

 

सीएम ने मौके पर उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि राज्य के सभी पूजा स्थलों का संरक्षण, जीर्णोद्धार एवं विकास का कार्य उनकी सरकार कर रही है। सीएम ने कहा कि इस क्षेत्र में मौजूद अनेकों सरना स्थल, जाहेरथान के सौंदर्यीकरण का कार्य प्रगति पर है। आज कुल्लुडीह जाहेरथान बनकर तैयार है। जनजातीय संस्कृति से जुड़े रीति रिवाजों को अक्षुण्ण रखा जा सके एवं इन स्थलों को जनजातीय संस्कृति के रूप में विकसित किया जा सके इस निमित्त उनकी सरकार निरंतर कार्य कर रही है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *