
नई दिल्ली। राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने 12 और 13 मार्च को ‘राइजिंग सन’ ऑपरेशन कोड को अंजाम देते हुए के जरिए 40 करोड़ रुपये मूल्य के 61 किलोग्राम सोना जब्त किए। वहीं, सोने की तस्करी में शामिल सिंडिकेट का भी भंडाफोड़ करने में सफलता हासिल की।

कई राज्यों में ऑपरेशन को दिया गया अंजाम

खुफिया विभाग ने चार राज्यों में योजनाबद्ध तरीके से ऑपरेशन को अंजाम दिया। यह ऑपरेशन गुवाहाटी, बारपेटा, मुजफ्फरपुर, अररिया और गोरखपुर में हुआ। इस ऑपरेशन के दौरान मास्टरमाइंड समेत 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया।खुफिया विभाग ने जानकारी दी कि गुवाहाटी में सोने की तस्करी में शामिल दो मास्टरमाइंड समेत सिंडिकेट के छह सदस्यों को पकड़ा और 22. 74 किलोग्राम सोना, रुपये की नकदी बरामदी की। वहीं, 13 लाख नकद और कई इलेक्ट्रोनिक गैजेट भी जब्त किए गए।
असम में 13.28 किलोग्राम का सोना बरामद किया गया
खुफिया विभाग ने गुवाहाटी से लगभग 90 किमी दूर असम के बारपेटा में एक ट्रक को रोका। जांच के बाद ट्रक से 13.28 किलोग्राम का सोना बरामद किया गया। इस मामले में दो व्यक्ति को पकड़ा गया।इसके अलावा, मुजफ्फरपुर के डीआरआई अधिकारियों ने दरभंगा के पास एक वाहन को रोका और 13.27 किलोग्राम सोना बरामद किया। एक अन्य वाहन को डीआरआई अधिकारियों ने गोरखपुर में रोका और 11.79 किलोग्राम विदेशी मूल का सोना बरामद किया।
इस मामले में जिन लोगों को पकड़ा गया उनसे खुफिया विभाग पूछताछ कर रही है। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि सिंडिकेट भारत-म्यांमार भूमि सीमा के माध्यम से सोने की तस्करी करता था। डीआरआई ने जिन 12 लोगों को पकड़ा। उनमे से आठ गुवाहाटी, मुजफ्फरपुर के दो और गोरखपुर के दो लोग शामिल है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
