• Fri. Mar 13th, 2026

रेलवे काॅलौनी लोहा पुल के पास हुई मारपीट मामलें में घायल युवक के भाई ने दिया आवेदन।

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Mar 11, 2024

 

जमुई झाझा (सुजीत कुमार )-: महाशिवरात्रि के रात्रि में अलकजरा गांव के रहने वाले युवक रितेश कुमार पर रेलवे काॅलौनी लोहा पुल के पास हुई मारपीट मामलें में घायल युवक के भाई के दिये गये आवेदन के आधार पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। दर्ज आवेदन में घायल युवक के भाई नीतीश कुमार ने बताया कि बताया कि गणेशी मंदिर शिव बारात के आयोजक महेश वर्मा और कारा साकिन बाबूबांक ने मेरे भाई रितेश कुमार के साथ मारपीट करते हुये लाठी,राॅड से प्रहार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया और मोबाइल तथा पांच हजार रूपये छिनकर भाग गया। घायल युवक के भाई के द्वारा थाना में दिये गये आवेदन के आधार पर पुलिस नामजद के खिलाफ कार्रवाई करने में जुट चुकी है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *