
धनबाद एसएनएमएमसीएच (पीएमसीएच) अस्पताल में इलाजरत चौतीस वर्षीय मरीज गणेश नोनिया के लिए डॉक्टर ने तत्काल एक यूनिट दुर्लभ रक्त समुह ए नेगेटिव व्यवस्था करने को बात कही मरीज के परिजन बहुत ही परेशान थे इस बात की सूचना संस्था के सक्रिय सदस्य समाज सेवी विनय चौहान ने को देते हुए कहा कि मरीज के परिजन रक्तदान करने के लिए तैयार हैं परंतु इन्हें तत्काल रक्त को आवश्यकता हैं कृपया इन्हें रक्त उपलब्ध कराने में इनकी सहायता करें l
सूचना प्राप्त होते ही संस्था के संस्थापक सह केंद्रीय अध्यक्ष दिपेश चौहान ने एसएनएमएमसीएच ब्लड बैंक प्रबंधक से बात कर मरीज को रक्त प्रदान करने का आग्रह किया जिसे स्वीकार करते हुए ब्लड बैंक द्वारा मरीज को दुर्लभ रक्त ए नेगेटिव प्रदान कर दी गई और इसके बदले में रक्तवीर रंजन कुमार नोनिया ने अपना दुर्लभ रक्त ए नेगेटिव रक्तदान किया जिसे किसी अन्य ज़रूरतमंद व्यक्ती की आपातकालीन परिस्थिति में उपलब्ध कराई जा सके l

There is no ads to display, Please add some

Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
