
संवाददाता :नरेश विश्वकर्मा

आज अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के कार्यालय, में फरवरी माह का अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, निरसा श्री रजत मानिक बाखला सर द्वारा अपराध गोष्ठी में उपस्थित सभी थाना प्रभारी के समक्ष माह में प्रतिवेदित एवं निष्पादित होने वाले संभावित कांडों की समीक्षा की गई। विशेष रूप से कल IG साहब द्वारा दिए गए निर्देश का अनुपालन करने हेतु निर्देशित किया गया। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर उसे शांतिपूर्ण, कदाचार एवं भयमुक्त चुनाव कराने हेतु कोई आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। स्वयं वाहन चेकिंग करने एवं लंबित कांडों में अनुसंधान पूर्ण करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। चोरी, गृहभेदन, वाहन चोरी इत्यादि की रोकथाम हेतु कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। वारंट, कुर्की, सम्मन इत्यादि का निष्पादन करने हेतु दिशा निर्देश दिया गया। साथ ही, अन्य सभी महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा की गई। इस बैठक में निम्न पुलिस पदाधिकारी उपस्थित हुए :-

1- श्री रजत माणिक बाखला, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी निरसा

2- श्री सुनील सिंह थाना प्रभारी चिरकुंडा
3- श्री अक्षय राम, पुलिस निरीक्षक निरस अंचल
4- श्री मंजीत कुमार, थाना प्रभारी निरसा थाना
5-श्री सुंदर सिंह सोलंकी, mpl op
6-श्री आकृष्ट अमन’ प्रभारी मैथन ओपी
7-श्री राजीव प्रकाश, प्रभारी कालुबथान ओपी
8-श्री प्रभात रंजन राय, प्रभारी पंचेत ओपी
9-श्री नीतीश कुमार, गलफरबाड़ी ओपी
10- श्री पंकज कुमार, प्रभारी कुमारधुबी ओपी
11- जे0पी0 वर्मा, रीडर
There is no ads to display, Please add some

Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
