• Sat. Apr 4th, 2026

पलारपुर पंचायत के द्वारा आयोजित नॉक आउट क्रिकेट टूर्नामेंट का आज फाइनल मुकाबला हुआ संपन्न

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Mar 5, 2024
crescent ad

 

 

रिपोर्ट:-नरेश विश्वकर्मा

निरसा क्षेत्र अंतर्गत मदनडीह क्रिकेट ग्राउंड में पिछले पांच दिन से चल रहे नॉक आउट क्रिकेट टूर्नामेंट मंगल बार को फाइनल मैच का मुकाबला उबचुडिया क्रिकेट क्लब और केंट क्लब फकीरडीह के बीच खेला गया जहां मुख्य अतिथि के रूप मे पलारपुर पंचायत के मुखिया अपर्णा देवी,जीप सदस्य संजय सिंह उर्फ पिंटू सिंह,झामुमो धनबाद जिला सहसचिव तपन तिवारी,मदनडीह पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सन्नी सोरेन मौजूद रहे!

 

जहां खेल की शुरुआत मे टॉस जीतने के बाद उबचुडिया क्रिकेट क्लब के कप्तान रामू महतो के द्वारा पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया गया!

केंट क्लब फकीरडीह के खिलाड़ियों के द्वारा पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवरों में पांच विकेट गवा कर 147 रन बनाए!

वहीं जवाबी पारी मेंउबचुडिया क्रिकेट क्लब के खिलाड़ियों ने जीत के लिए 148 रनो के लक्ष को लेकर मैदान में उतरे और 10 ओवरों में अपने साथ विकेट के नुकसान पर 116 रन ही बना पाए इसी तरह से केंट क्लब फकीरडीह के टीम ने उबचुडिया क्रिकेट क्लब को 31रनो से परास्त कर इस टूर्नामेंट में अपनी जीत दर्ज की !

जहां मौके पर उपस्थित मुख्य एवं विशिष्ट अथितिओ के द्वारा इस टूर्नामेंट में अच्छे प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों के साथ साथ विजेता एवं उपविजेता टीम को ट्राफी एवं ट्राफी देकर सम्मानित किया गया!

वहीं इस कार्यक्रम के दौरान झामुमो धनबाद जिला सहसचिव तपन तिवारी ने बताया कि झारखंड सरकार के द्वारा मदनडीह पंचायत में आदिवासी समुदाय के लिए धूमकोड़ा मैरिज हॉल का अनुसंशा कर दिया गया जिसका अनुसंशा पत्र तपन तिवारी के द्वार मदनडीह पंचायत के मुखिया प्रतिनिधियों सन्नी सोरेन के हाथो दिया गया!


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *