• Thu. Feb 19th, 2026

तेजस्वी यादव के द्वारा लोगों के बीच जनविश्वास यात्रा के जमुई आगमन को लेकर राजद की हुई बैठक।

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Feb 23, 2024

 

अंतर्कथा प्रतिनिधि

जमुई झाझा-: जमुई में पूर्व डिप्टी सीएम सह विपक्षी नेता तेजस्वी यादव के द्वारा लोगों के बीच जनविश्वास यात्रा के जमुई आगमन को लेकर गुरूवार को अंबेडकर चैक पर राजद की ओर से एक बैठक आयोजित किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी के जिलाध्यक्ष डाॅ.त्रिवेणी यादव, प्रदेश सचिव गोल्डन अंबेडकर, प्रधान महासचिव मिठन यादव,राजकुमार यादव,कृष्णा कुमार गौरव,कामदेव यादव,काजू यादव,प्रदीप रविदास सहित पार्टी के कई पदाधिकारी,कार्यकर्ता उपस्थित हुये। बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी 27 फरवरी को विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव का आगमन जमुई में होने वाला है इसलिये हमलोग पूरे प्रखंड क्षेत्र से बड़ी संख्या में जमुई पहुंचेगे। जिलाध्यक्ष,प्रधान महासचिव कहा कि यह जनविश्वास यात्रा को लोग सराहना कर रहे है। पूर्व डिप्टी सीएम जनता का विश्वास है और उस विश्वास को वे कभी टूटने नही देगें। इसलिये जिस क्षेत्र में जनविश्वास यात्रा पहुंच रहा है उस क्षेत्र के लोगों का साथ हमारे नेता तेजस्वी यादव को मिल रहा है। हमलोग जमुई में पहुंचने वाले जनविश्वास यात्रा को पूर्ण रूप से सफल बनाये इसके लिये हर प्रखंड में पहुंचकर लोगों को कार्यक्रम में शामिल होने के लिये अपील कर रहे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *