
अंतर्कथा प्रतिनिधि

जमुई झाझा-: पार्टी की मजबूती को लेकर हर बूथ को मजबूत करने को लेकर लोजपा(आर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह जमुई सांसद चिराग पासवान के दिशा निर्देश पर गुरूवार को स्व.शिवनंदन झा टाउन हाॅल में पार्टी की ओर से एक बैठक आयोजित किया गया। बैठक की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष प्रमोद राम,मंच संचालन परमेश्वर यादव ने किया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जमुई लोकसभा चुनाव बूथ प्रभारी अमर कुमार कुशवाहा,जिलाध्यक्ष जीवन सिंह उपस्थित हुये। चुनाव बूथ प्रभारी ने कहा कि 2024 में चुनाव में होना है ऐसे में प्रत्येक पंचायत के बूथ पर पहुंचकर बूथ की मजबूती पर जोर दिया जायेगा। अगर किसी बूथ पर कुछ कमी रह गई है तो उसे दूर किया जायेगा। उन्होनें आगे बताया कि जमुई के सांसद चिराग पासवान इस क्षेत्र मे कई योजनाओं का लाया है इससे साबित होता है कि उन्होनें जमीनी स्तर पर इस क्षेत्र का विकास किया है। सांसद का कर्मभूमि जमुई है इसलिये हमलोग उनसे अपील करते है कि जिस तरह से यहां के जनता को आपके प्रति प्यार,स्नेह है उससे साबित होता है कि यहां की जनता हमेशा आपका साथ दे रहा है इसलिये इस क्षेत्र से पुनः चुनाव लड़ा जाये और इस बार उन्हे पांच लाख से भी अधिक वोट से विजय दिलाने का काम किया जायेगा।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
