• Thu. Feb 19th, 2026

भाई बहन के साथ मारपीट,घायल भाई-बहन का अस्पताल में हुआ इलाज।

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Feb 23, 2024

 

अंतर्कथा प्रतिनिधि

जमुई झाझा-: झाझा थानाक्षेत्र के जामुखरैया लोहियानगर में बच्चों के बीच हो रहे झगड़ा को छुड़ाने गये एक व्यक्ति और उसकी बहन के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया। घायल की पहचान सोनी देवी और अभय मांझी के रूप में हुई है। घायल भाई-बहन का अस्पताल में डाॅक्टर के द्वारा इलाज किया गया। घायल महिला सोनी देवी ने बताया कि बच्चों के बीच हो रहे झगड़ा को छुडाने के लिये जब मेरा भाई गया तो हुरो मांझी और उसका बेटा सुमन मेरे भाई पर लाठी से प्रहार करते हुये हाथ तोड़ दिया और जब मै अपने भाई को बचाने के लिये गई तो दोनो बाप बेटा मेरे साथ भी लाठी डंडा से मारपीट करने लगा। महिला ने कहा कि घटना की जानकारी पुलिस को दे दिया गया है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *