

रिपोर्ट,अरुण कुमार सैनी

केंदुआ। श्री रानी सती दादी मंदिर करकेन्द में संत सुंदरदास जी की जयंती सह खंडेलवाल मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में धनबाद जिला के सभी जगहों से भारी संख्या में सामाजिक बंधु समम्मलित हुए। एवं संत सुंदरदास जी की पूजा और दीप प्रज्ज्वलित कर समाज के रत्न स्वर्गीय बुधर मल जी मेठी और स्वर्गीय बद्रीप्रसाद जी माचीवाल जी को माल्यार्पण करने के पश्चात रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गई जिसमे नृत्य खेल कला फैंसी ड्रेस आदि कार्यक्रम किए गए जिसमे सभी ने बढ़चढ़ कर भाग लिया।और फर्स्ट सेकंड ना करते हुए सभी को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में झारखंड बिहार के प्रदेश अध्यक्ष श्री ओम जी कैथवाल का खंडेलवाल युवा समाज के सदस्यों ने सम्मानित किया। इस आयोजन में धनबाद जिला के बड़े बुजुर्गो को भी शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। मंच संचालन शोभा घीया, रश्मि कैथवाल, अपराजिता खुटेटा , मुस्कान झालानी ने किया। सभी ने अपने संस्कृति राजस्थांनी वेश भूषा , नृत्य आदि का प्रदर्शन किया। हजारीबाग से आए समाज के पदाधिकारी का भी खंडेलवाल युवा समाज के सदस्यों ने सम्मानित किया। खंडेलवाल युवा समाज के अध्यक्ष पंकज खुटेटा ने बताया कि ऐसा आयोजन हमने 2018 में किया था । कोरोना काल आने के कारण इस मिलन समारोह का आयोजन नही हो पाया। इस आयोजन का उद्देश्य आपस में मिलना जुलना और सामाजिक एकता को बढ़ाना और एक दूसरे के दुख दर्द में खड़ा होना है।
इसमें बिहार झारखंड वैश्य संग के पवन जी मेठी, मुन्ना जी माचीवाल, संजय जी भुक्मरिया, जुगल जी बैड, सुनील जी दंगईच उपस्थित थे । इस आयोजन को सफल बनाने में अध्यक्ष पंकज खुटेटा, उपाध्यक्ष प्रदीप घीया , सचिव विवेक जी रावत ,कोषाध्यक्ष लिटिल भुक्मरिया और राकेश घीया , रमन मेठी, शिवम खुटेटा, संजय घीया, प्रतीक मेठी, नितिन रावत , नितिन कुलवाल, सतीश रावत , रितेश कैथवाल का अभूतपूर्व योगदान रहा।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
