• Mon. Apr 6th, 2026

जनता श्रमिक संघ सह का भाजपा मिलन समारोह का आयोजन

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Feb 19, 2024
crescent ad

 

 

अंतर्कथा प्रतिनिधि

 

चासनाला/झरिया: आज रविवार को चासनाला के बड़ा मैदान में जनता श्रमिक संघ सह का भाजपा मिलन समारोह आयोजन किया गया जहा बतौर मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह जनता श्रमिक संघ की महामंत्री श्रीमती रागिनी सिंह सम्मिलित हुईं जहा ढोल नगाड़े और एवं आतिशबाजी कर उनका भव्य स्वागत अभिनंदन किया गया।चासनाला में युवा नेता राकेश कुमार राजा कुमार विक्रम पासवान एवं अजीम अंसारी ने अपने सैकड़ों समर्थकों और युवा साथियों के साथ श्रीमती रागिनी सिंह में अपनी आस्था व्यक्त कर भाजपा एवं जनता श्रमिक संघ का दामन थामा और साथ यह संकल्प लिया है कि जनता श्रमिक संघ के मजदूर हित और मजदूर के हक अधिकार की लड़ाई में संघर्ष में कंधे से कंधा मिलाकर यह पूरी टीम श्रीमती रागिनी सिंह के नेतृत्व में जनता श्रमिक संघ के साथ खड़ी रहेगी और साथ ही उसके सभी अनुशासन नियमों का पालन करेगी। इन दिनों जनता श्रमिक संघ की लोकप्रियता अन्य मजदूर संगठनों से कहीं अधिक लोकप्रिय हो रही है और यही कारण है कि कोयलांचल समेत झरिया के विभिन्न क्षेत्रों में युवा और मजदूर भाई बहनों एवं श्रमिक नेताओ का कारवां जनता श्रमिक संघ से जुड़ता जा रहा है और यह कारवां रुकने का नाम नहीं ले रहा है धीरे धीरे यह कारवां जुड़ते हुए एक बड़े समुद्र का रूप लेने जा रही है जो आगे जब भी मजदूर हित में जब भी किसी मजदूर का अहित होगा जनता श्रमिक संघ मजदूर के हक की लड़ाई में अपनी आवाज बुलंद करती रहेगी। वही श्रीमती सिंह ने शामिल हुए सभी युवा साथियों का माला पहनाकर संगठन में स्वागत कर उन्हे अपनी विशेष शुभकामनाएं दी। इस दौरान जनता श्रमिक संघ एवं भाजपा के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं समेत सैकड़ों की संख्या में स्थानीय महिलाए पुरुष एवं युवा साथी मौजूद थे। वही मंच का संचालन साजन सिंह ने किया ।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *