
*धनबाद :* औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) धनबाद में शनिवार को कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन हुआ। उत्तराखंड देहरादून की कंसलटेंट कंपनी की ओर से आयोजित कैंपस प्लेसमेंट में 115 अभ्यर्थी शामिल हुए।

विभिन्न प्रक्रियाएं पूरी करने के बाद 72 छात्र लिखित परीक्षा में शामिल हुए। इनमें से 60 छात्र अंतिम रूप से सफल घोषित किए गए।

सभी सफल अभ्यर्थियों को संबंधित प्रतिष्ठान में योगदान करने के लिए मार्च महीना में बुलाया गया है। संस्थान के सीटीपीओ राकेश कुमार ने बताया कि नेट सीटीसी सैलरी 22,348 रुपये महीने है। आने वाले समय में अन्य कंपनियों का कैंपस प्लेसेमेंट होगा। मौके पर संबंधित संस्थान के एचआर निखिल मेहता, अर्पित, सतीश कुमार, मयंक सिंह समेत अन्य मौजूद थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
