• Mon. Apr 6th, 2026

सरस्वती मूर्ति विसर्जन के दौरान डीजे बजाने को लेकर आपस में भिड़े लोग,जमकर चले लाठी – डंडे व हॉकी,तीन का सिर फटा

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Feb 17, 2024
crescent ad

 

 

धनबाद

एकड़ा झारखंड मोड़ में शुक्रवार की देर शाम को मां सरस्वती की प्रतिमा विर्सजन करने के दौरान लोग आपस में भिड़ गए.दोनो के बीच लाठी,डंडे व हाकी जमकर चला.इस घटना में तीन युवकों को सर फट गया.पुलिस मौके पर पहुंच कर युवाओं को खदेड़ कर स्थिति को शांत किया.मामला शांत हो गया है.थाना में कोई शिकायत नहीं की गई है.घायल युवक भी सामने नहीं आया.प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एकडा का ही युवक प्रतीमा विसर्जन करने के लिए जा रहे थे.डीजे पर मनपसंद के गाने बजाने को लेकर जुलूस में चल रहे युवक आपस में ही लड गए.देखते ही देखते युवकों के बीच मारपीट शुरू हो गई.इसके बाद युवकों ने एकडा जोरिया नदी में प्रतीमा को विसर्जन कर दिया गया.इस संबध में थाना प्रभारी राजन कुमार राम ने बताया कि विसर्जन के दौरान कुछ युवक आपस मे उलझ गए थे.पुलिस मौके पर पहुंची थी.मामला शांत हो गया है.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *