
केंदुआ :केंदुआडीह थाना अंतर्गत खैरा-अलकुशा हनुमान मंदिर के समीप छोटी- बच्चियों ने मिलकर माँ सरस्वती की पूजा का आयोजन किया एवं अपनी श्रद्धा-भक्ति से विधिवत पूजन का बीड़ा उठाया, तथा यह साबित कर दिखाया कि हम आगे भी हर साल माँ सरस्वती की पूजा करते रहेंगे। बच्चियों ने बताया कि पहले दिन माता की पूजा अर्चना में हम सभी ने उपवास रखे थे , फल,फूल, दूध, मिठाई, के साथ सरस्वती माँ की पूजा किए, भोग लगाया गया, आरती की, शाम को माता के भजनों में नाचे-गाये और खूब मस्ती की। दूसरे दिन सुबह पूजा करने के बाद हमलोगों ने भोग-प्रसाद बांटने के लिए खिचड़ी की योजना बनाई। आज शाम में लोगों को बाँटी बांटी गई और माता की प्रतिमा का हवन करने के बाद विसर्जन किया गया। बता दें कि सरस्वती पूजा को लेकर काफी उत्साह पूरे झारखंड में देखा जा सकता है, जगह-जगह पर माँ सरस्वती की प्रतिमा की भव्य पूजन व साज-सज्जा से सुशोभित की जाती है। इसी को देखते हुए इन बच्चियों के हौसलों को सुदृढ़ कर सफल बनाने में इनकी सहायता करनी चाहिए, तभी एक सुंदर और सभ्य समाज हम बना सकते हैं। इन बच्चियों के सहयोग में मौके पर किशुन यादव, पारस चन्द्र प्रसाद, राजकुमार रवानी, शिवकुमार रवानी, चंदन कुमार, संजीव सर, रामा, शारदा देवी, प्रान्तु देवी, राखी देवी, हेमलता देवी, ज्योति देवी, स्वाति, संगम, नेहा, संध्या, रानी, कुसुम, रजनी, शुभम, दिपाली, मिठी, माही, अंशु, ऋषव, राघव, अरुण, प्रेम, अनुज, विराट गोलू,रणवीर, आदि रहे।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
