• Tue. Jun 23rd, 2026

आदित्यपुर थाना पुलिस ने ब्राउन शुगर के मामले में दो आरोपी को भेजा न्यायिक हिरासत में

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Feb 15, 2024
crescent ad

आदित्यपुर : आदित्यपुर थाना पुलिस ने ब्राउन शुगर के मामले में दो आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आदित्यपुर मुस्लिम बस्ती न्यू मस्जिद रेलवे लाइन किनारे दो युवक ब्राउन शुगर की खरीद बिक्री कर रहे थे. तत्पश्चात थाना प्रभारी ने पुलिस बल के साथ उक्त स्थल में छापेमारी की. जहां दो युवकों को रंगे हाथों ब्राउन शुगर के साथ पकड़ा गया. जिसकी कुल वजन 2.66 ग्राम है.पुलिस के गिरफ्त में आए हुए युवक का नाम इस्माइल अली है जो कि मुस्लिम बस्ती का रहने वाला है. वहीं अन्य का नाम देबू कालिंदी है जो की जुगसलाई का रहने वाला है. छापामारी दल में थाना प्रभारी नितिन कुमार सिंह, रघुनाथ बिरुआ, शमा सुसारी लकड़ा एवं टाइगर मोबाइल के साथ अन्य सशस्त्र बल मौजूद रहे.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *