• Tue. Jan 13th, 2026

भाजपा कार्यालय में गांव चलो अभियान का महत्वपूर्ण बैठक हुई।

ByAdmin Office

Feb 11, 2024

 

 

रिपोर्ट सत्येन्द्र यादव

 

कुल्टी, कुल्टी थाना के निकट भाजपा कार्यालय में शनिवार की शाम को भाजपा का गांव चलो अभियान का सुबह आरभ किया गया।

जहां भाजपा के कुल्टी विधानसभा कार्यालय कुल्टी मंडल 2 के अध्यक्ष मनमोहन राय, कुल्टी विधानसभा कन्वेनर अमित घोष, कुल्टी विधानसभा मंडल उपाध्यक्ष सह समाज सेवी टिंकु वर्मा, मंडल 2 के उपाध्यक्ष आदित्य शर्मा, मंडल 2 के महासचिव सिटुन चक्रवर्ती के साथ विधायक कार्यालय के समीर बागडी की उपस्थिति में विधानसभा के 28 no वार्ड के बूथ बूथ पर गांव चलो अभियान की शुरुआत की गई। बैठक के साथ कार्यक्रम को सफ़ल करने का कार्य प्रारंभ किया गया। इस संदर्भ में भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने राज्य को भारी धनराशि से मदद की है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पिछले दस वर्षों में पश्चिम बंगाल को लगभग 6 लाख करोड़ रुपये भेजे है। स्पीड ब्रेकर मुख्यमंत्री श्रीमती ममता बनर्जी के कारण इस राज्य की जनता 50 हज़ार करोड़ की योजनाओं से वंचित हो रही है। केंद्र सरकार ने अगले तीन वर्षों में राज्य में कई परियोजनाओं का लागू करने की योजना बनाई है। जिसमें 1.5 लाख करोड़ रुपये का निवेश होगा। 11 फ़रवरी से 13 फरवरी तक गांव चलो अभियान की तैयारी जोर-शोर से चल रही हैं। जिससे आमजन को सच्चाई का पता चल सके।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *