• Sat. Feb 21st, 2026

बिहार दैनिक यात्री संघ प्रदेश इकाई एवं मननपुर शाखा की एक बैठक।

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Feb 8, 2024

 

अंतर्कथा प्रतिनिधि

लखीसराय -: बिहार दैनिक यात्री संघ प्रदेश इकाई एवं मननपुर शाखा की एक बैठक मां कमली इंटरप्राइजेज मननपुर में किया गया। जिसमें लोजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष रवि शंकर प्रसाद सिंह उर्फ अशोक बाबू एवं राज्यसभा सांसद विवेक ठाकुर को धन्यवाद दिया। बताते चले की बिहार दैनिक यात्री संघ के प्रदेश महासचिव सत्य प्रकाश कुमार उर्फ संजय महाराज की अध्यक्षता में यात्री संघ मननपुर के अध्यक्ष श्री जमुना पंडित प्रदेश उपाध्यक्ष अधिवक्ता नागेश्वर पासवान दिनांक 13 1 2024 को जय बाबा गोविंद स्थान रामपुर में राज्यसभा सांसद श्री विवेक ठाकुर को मननपुर बंशीपुर भलुई एवं जमुई से लेकर क्यूल तक सभी हॉलट में कोरोना काल के पहले रुक रहे पैसेंजर एवं एक्सप्रेस का ठहराव यथावत करने के लिए लोजपा नेता अशोक बाबू की प्रयास से मांग पत्र सोपा गया था। इस मांग पत्र को विवेक ठाकुर ने लेकर कहा कि हम आप लोगों की मांग को मंडल रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिलकर हल संभव प्रयास करेंगे। वही दिनांक 6/2/2024 को माननीय सांसद विवेक ठाकुर ने रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव से शाम 3:00 बजे यात्री संघ के मांग पत्र दिए एवं उनसे आग्रह कर बात को रखे। इन्होंने कहा कि माननीय रेल मंत्री से सकारात्मक बातचीत हुई, आश्वासन दिया की ठहराव देने के हर संभव प्रयास रहेगा। इस दौरान धन्यवाद देने वालों में प्रदेश महासचिव सत्य प्रकाश कुमार संजय महाराज, उपाध्यक्ष नागेश्वर पासवान अधिवक्ता, प्रदेश संगठन सचिव प्रताप पासवान व अशोक यादव, मननपुर शाखा के अध्यक्ष जमुना पंडित, कोषाध्यक्ष निवास बरनवाल, लोजपा प्रखंड अध्यक्ष जयप्रकाश पासवान ,लोजपा जिला सचिव मिथिलेश पासवान, सामाजिक कार्यकर्ता पंकज यादव, भलुई हाल्ट से राजेंद्र यादव, गुड्डू मिश्रा आदि लोग उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *