• Wed. Sep 24th, 2025

नाइजीरिया के राजा को महल में घुसकर नकाबपोश ने की गोली मारकर हत्या,उनकी पत्नी का किया किडनैप

ByAdmin Office

Feb 4, 2024

 

 

नयी दिल्ली : नाइजीरिया में एक फरवरी की रात महल में राजा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उनकी पत्नी और एक अन्य शख्स को किडनैप कर लिया गया। हथियारबंद लोगों ने महल में घुसकर इस वारदात को अंजाम दिया।हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि बंदूकधारी कौन थे।

 

*महल में घुसकर वारदात को दिया अंजाम*

 

मिली जानकारी के मुताबिक, हमलावरों ने गुरुवार की रात रिटायर सेना जनरल और राजा सेगुन अरेमू के महल पर हमला कर दिया। इस दौरान उन्होंने राजा, जिन्हें कोरो का ओलुकोरो उपाधि दी गई है, की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

देश में इमरजेंसी लगाने की मांग

यह मामला ऐसे समय में सामने आया है, जब कुछ दिन पहले लोगों ने बढ़ती आपराधिक घटनाओं से निपटने के लिए देश में इमरजेंसी की मांग की थी। लगभग 50 नागरिक समाज समूह यह चाहते थे कि राष्ट्रपति बोला टीनुबू यह ऐलान करें कि पिछले मई में उनके पदभार संभालने के बाद से 1800 से अधिक लोगों को किडनैप किया गया है।

 

*गवर्नर ने की हमले की निंदा*

 

क्वारा राज्य के गवर्नर अब्दुल रहमान अब्दुल रजाक ने कोरो के ओलुकारो की हत्या की निंदा करते हुए इसे घृणित अपराध बताया। उन्होंने कहा कि अधिकारी बंदूकधारियों को पकड़ लेंगे। पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है।

 

*स्कूली बच्चों और शिक्षकों का अपहरण*

 

बता दें कि इस हफ्ते की शुरुआत में अपहरणकर्ताओं ने एकिटी राज्य में पांच स्कूलों बच्चों और चार शिक्षकों को किडनैप कर लिया और उनकी रिहाई के लिए 100 मिलियन नायरा यानी 110,000 डॉलर की फिरौती की मांग की। इसके अलावा, राजधानी अबूजा के बवारी उपनगर में बुधवार की रात एक सरकारी अधिकारी का भी अपहरण किया गया था।

 

*नाइजीरिया में बढ़ीं अपहरण की घटनाएं*

 

हाल के वर्षों में नाइजीरिया में फिरौती के लिए अपहरण की घटनाएं बढ़ गई हैं। बंदूकधारी लगातार लोगों को निशाना बना रहे हैं। पिछले महीने बंदूकधारियों ने एक शख्स को उसकी छह बेटियों के साथ अपहरण कर लिया था। बाद में, फिरौती मिलने में देरी की वजह से एक लड़की की गोली मारकर हत्या कर दी।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *