• Tue. Apr 21st, 2026

मारपीट मामले को लेकर महादेव ओझा को गिरफ्तार कर भेजा जेल

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jan 30, 2024
crescent ad

 

अंतर्कथा प्रतिनिधि

पुटकी। कोकप्लांट आरा पट्टी निवासी अजित कुमार पासवान की लिखित शिकायत पर धोबनी निवासी महादेव ओझा, उसके पुत्र व 4-5 अज्ञात के विरुद्ध मारपीट, जाति सूचक शब्द कह कर अपमानित करने,थूक चाटाने का मामला दर्ज किया हैं। शिकायत में अजित पासवान ने बताया कि 26 जनवरी की रात करीब 9 बजे मै पुटकी परिधान टैक्सटाइल में था,तभी महादेव ओझा, उसके पुत्र व 4-5 अज्ञात लोग दुकान में आकर मेरा कॉलर पकड़ कर घसीटते हुए बाहर रोड पर लाया और बीच रोड में लात घुसो से मुझे पीटा। जिससे मेरे हाथ में सूजन आ गया (टूट गया ), तब महादेव ओझा बोला की तुम नीच जाति होकर मेरे सामने खड़ा होगा, तुम्हारा इतना हिम्मत हम ब्राह्मण है ये बोलते हुए मुझसे थूक चटवाया। और मेरे पॉकेट से 5 सौ रुपया निकाल लिया। मै किसी प्रकार जान बचाकर वँहा से निकला।
पुटकी पुलिस ने मारपीट, छीनतई सहित जाति सूचक सु संगत धाराओं के साथ रविवार की रात मामला दर्ज करते हुए सोमवार को नामजद महादेव ओझा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *