• Wed. Mar 4th, 2026

जेजीजीएलसीसी की परीक्षा में नाम बदल कर पहुंचे श्यामवीर कुमार को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jan 30, 2024

 

अंतर्कथा प्रतिनिधि

पुटकी। मध्य विद्यालय पुटकी परीक्षा केन्द्र संख्या 276 में रविवार को जेजीजीएलसीसी परीक्षा 2023 में नाम बदलकर परीक्षा देने पंहुचे श्यामवीर कुमार को सोमवार को पुटकी पुलिस ने मामले में विद्यालय के प्रभारी प्रभारी प्रधानाध्यापक सह केन्द्राधीक्षक भागीरथ कुमार कि लिखित शिकायत पर मामला दर्ज करते हुए पकरी बरावाँ थाना नवादा जिला ( बिहार) के श्यामवीर कुमार को जेल भेज दिया। वहीं दर्ज प्राथमिकी में श्यामवीर के साथ-साथ जिसके के स्थान पर श्यामवीर परिक्षा देने यंहा पंहुचा था। उक्त आर्यवत कुमार को भी अभियुक्त बनाया हैं। सूत्रों के अनुसार श्यामवीर को परीक्षा केंद्र आर्यवत ने ही छोड़ा था इन लोगो के बीच लाखो की डील हुई थी। और उसी की बात पर वो परीक्षा देने पंहुचा था, श्यामवीर पहले भी कई बार प्रतियोगिता परीक्षा में सम्मलित हो चूका हैं। वहीं सूत्रों के अनुसार कई अन्य युवक भी उसके साथ धनबाद आये थे। विदित हो कि रविवार को मध्य विद्यालय पुटकी परीक्षा केन्द्र संख्या 276 में नाम बदलकर परीक्षा देने पंहुचे श्यामवीर को बायोमेट्रिक सत्यापन के दौरान पकड़ा गया था। जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया था।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *