• Sun. Mar 1st, 2026

प० बंगाल कुल्टी, आमरण अनशन पर बैठा ठेका कर्मी

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jan 29, 2024

 

*रिपोर्ट – सत्येन्द्र यादव*

कुल्टी, सेल ग्रोथ वर्क्स कुल्टी के मेन गेट के निकट सोमवार को तीसरे दिन भी नौकरी की मांग को लेकर आमरण अनशन पर बैठा ठेका कर्मी वरुण शर्मा के स्वास्थ्य में गिरावट आने की सूचना मिली हैं। जिसको लेकर बिति रात सीआईएसएफ के अधिकारियों ने अनशनकारी का हालचाल पूछ कर जानकारी ली।
इस संबंध में अनशनकारी के बड़े भाई अमित शर्मा ने बताया कि आज सुबह सेल ग्रोथ वर्क्स कुल्टी के एजीएम प्रशनल जेड आदिल के साथ एक बैठक हुई। जहां उन्होंने कहां कि यह मामला ठिकेदार से जुड़ा हुआ हैं। प्रबंधन को इस मामले से कोई लेनदेन नहीं हैं। ठिकेदार अगर काम रखता हैं तो हमलोग को कोई आपत्ति नहीं है। सभी बाते ठिकेदार को भी आदिल से हुई बातचीत बताई गई। ठिकेदार ने कहां कि प्रबंधन के कहने पर ही रखूंगा। अंत में फिर एक बार आदिल साहेब को सभी बातें बताई गई। तब एक नया फरमान आया कि यह मामला आइडलर सौंप विभाग से जुड़ा हुआ हैं और वहां के साइडिंग इंचार्ज ईश्वर साहेब हैं। जो कुछ होगा उन्ही के माध्यम से होगा।
वहीं दूसरी ओर अनशन पर बैठे युवक से इंटक के बाबू बनर्जी प्रतिनिधिमंडल के साथ मिलने गये। उन्होंने कहां यह इतना बड़ा मसला नहीं हैं। जैसा प्रबंधन और ठिकेदार मिल कर कर रहा हैं। युवक ने चोरी या कोई अपराध भी नहीं किया हैं और न ही कागजी तौर पर आरोपी बना कर निलंबित किया हैं। अस्वस्थ होने के कारण बैठा दिया गया हैं। प्रबंधन चाहे तो पांच मिनट में समस्या का हल कर सकता हैं। अनशनकारी युवक का उन्होंने पूर्ण समर्थन किया हैं जहां महिला कमीॅ चिन्ता सिंह भी उपस्थित थी।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *