
अंतर्कथा प्रतिनिधि

झरिया: जेलगोडा निवासी भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता गणेश साव और उनके परिजनों के साथ असामाजिक तत्वों द्वारा पिछले दिसंबर माह में खुलेआम मारपीट,धमकाने की घटना हुई थी। पीड़ित परिवार ने पुलिस से न्याय की गुहार भी लगाई थी लेकिन। पिछले कुछ दिनों से असामाजिक तत्वों द्वारा उन्हें धमकियां दी जा रही है,साथ ही रंगदारी मांगी जा रही है। वही मामले की सूचना पाकर बुधवार को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रागिनी सिंह भाजपा कार्यकर्ता गणेश साव और से उनके परिजनों से उनके आवास पर मिली और पूरे घटना की विस्तृत जानकारी ली। भाजपा नेत्री ने कहा कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज अब रह नहीं गई। अपराधी व असामाजिक तत्वों द्वारा घर मोहल्ले में घुस कर तांडव मचाया। इतना ही नही इन्हें लगातार धमकियां मिल रही है। पुलिस प्रशासन कार्रवाई के बजाए हाथ मे हाथ धरे बैठे हुए है। भाजपा कार्यकर्ताओं को टारगेट कर निशाना बनाया जा रहा है। उनके साथ मारपीट हो रही है,उनकी हत्याए हो रही है लेकिन प्रशासन सिर्फ मुर्क़दर्शक की भूमिका निभा रहा है। भाजपा कार्यकर्ता निरंजन तांती को अपराधियों द्वारा सुनियोजित तरीके से उनके घर में घुसकर छुरा घोप निर्मम हत्या कर दी जाती है। भाजपा कार्यकर्ता धनंजय यादव के घर में घुसकर दिन दहाड़े घर घुसकर परिजनों के सामने गोली मारकर निर्मम तरीके से हत्या हो जाती है।
देश मे रामराज्य का माहौल है और झारखंड में गुंडा राज की गाथाएं लिखी जा रही है।अगर यह सब नही थमा तो भाजपा सड़क पर उतर आंदोलन के लिए बाध्य होगी। मौके पर मुख्य रूप से भाजपा नेता राज किशोर जैना स्वरूप भट्टाचार्य युवा मोर्चा के रजनीश सिंह मोहन पांडेय बाकेश्वर सिंह बबलू कुमार आदि मौजूद थे।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
