• Fri. Mar 6th, 2026

गौतम बुद्ध शिक्षण प्रशिक्षण महाविद्यालय में मनी नेताजी की जयंती

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jan 23, 2024

 

 

प्रशिक्षुओं ने बनाई ‘जयहिंद’ की मानव शृंखला
कुमारी श्वेता बनी भाषण प्रतियोगिता की विजेता
हजारीबाग। गौतम बुद्ध शिक्षण प्रशिक्षण महाविद्यालय मुकुंदगंज, हजारीबाग में मंगलवार को नेताजी सुभाषचंद्र बोस की 127वीं जयंती पराक्रम दिवस के रूप में मनाया गया। इस मौके पर प्रशिक्षुओं ने नेताजी के दिए नारे ‘जयहिंद’ की मानव शृंखला बनाकर उन्हें नमन किया। बाद में महाविद्यालय के विवेकानंद सभागार में आयोजित नेताजी जयंती समारोह का उद्घाटन करते हुए प्राचार्य डॉ अरविंद कुमार यादव ने बताया कि सुभाषचंद्र बोस ने आजाद हिंद फौज का गठन कर फिरंगियों के खिलाफ देशवासियों के साथ आवाज बुलंद की थी। उन्होंने दिल्ली चलो और तुम मुझे खून दो, मैं तुझे आजादी दूंगा का नारा दिया था। हजारीबाग से भी उनका गहरा नाता रहा। वह स्वतंत्रता संग्राम के दौरान रामगढ़ और हजारीबाग के केशव हॉल आए थे। उन्हीं के नाम पर मस्जिद रोड का नामकरण सुभाष मार्ग किया गया। ऐसा माना जाता है कि नेताजी का निधन 18 अगस्त 1945 को ताइपे, ताइवान विमान दुर्घटना में हो गया था। इस मौके पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में कुमारी श्वेता को प्रथम स्थान, एमिलन कंडुलना को द्वितीय और मनीषा कुमारी को तृतीय पुरस्कार से नवाजा गया। राष्ट्रीय युवा दिवस पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता के विजेताओं प्रथम सुनील कुमार यादव, द्वितीय शकीला परवीन और तृतीय अनीशा सिंह को पुरस्कृत किया गया। मंच संचालन और धन्यवाद ज्ञापन प्रशिक्षु राहुल कुमार ने किया। मौके पर आक्यूएसी समन्वयक डॉ बसुंधरा कुमारी, अशोक कुमार, डॉ पुष्पा कुमारी, महेश प्रसाद, रचना कुमारी, एसएस मैती, जगेश्वर रजक, गुलशन कुमार, अनिल कुमार, दशरथ कुमार, संदीप कुमार सिन्हा, डॉ अनुरंजन कुमार, वर्षा कुमारी, डॉ मीरा, स्नेहलता खलखो आदि मौजूद थे।
———-


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *