
अंतर्कथा प्रतिनिधि

धनबाद.अयोध्या में श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव पर धनबाद के समाजसेवी उदय प्रताप सिंह ने सोमवार को 51 किलो लड्डू का महाभोग राम भक्तों में नगर भ्रमण के साथ वितरण किया. उन्होंने स्टील गेट से नगर भ्रमण शुरू की. हीरापुर, रणधीर वर्मा चौक, सिटी सेंटर, धैया आदि क्षेत्रों में भ्रमण करते हुए सैकड़ों लोगों को लड्डू का प्रसाद देकर रामलला प्राण प्रतिष्ठा को लेकर खुशी जाहिर की.इस अवसर पर उदय प्रताप सिंह ने कहा कि पिछले पांच सौ सालों से भारत के लाखों करोड़ों लोग इस शुभ दिन का इंतजार कर रहे थे। प्रभु श्री राम अपने बाल स्वरूप में विराजमान है. देशभर में उत्साह का माहौल है. हर तरफ जय श्री राम का जयकारा गूंजमान है.कोयला की यह नगरी श्रीराम का धाम बन गई है। हर कोई प्रभु राम के आगमन पर बेहद उत्सुक हैं। इसके अलावा सभी मंदिरों में दिनभर भजन कीर्तन का सिलसिला चलता रहा। मौके पर दिलीप सिंह,गौरव, आदर्श,राहुल सिंह भूमिहार,सतवीर सिंह,सागर मिश्रा,हर्ष सिंह,शानू सिंह, रितिक,सोनी पीयूष सिंह रितेश राज, पंकज सिंह, राजू सिंह उपस्थित रहे.

*झरिया*
*नैना भीगे-भीगे जाएं,कैसे खुशी ये छुपाएं राम आएंगे…भजनों पर महिलाएं और युवतियां झूमे*
झरिया: अयोध्या में श्रीराम राम प्राण प्रतिष्ठा को लेकर सोमवार को कोयलांचल में जगह-जगह शोभायात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रागिनी सिंह भी शामिल हुई।गली मुहल्ले से लेकर शहर तक जय श्रीराम की जयघोष से माहौल भक्तिमय हो गया। शोयात्रा के दौरान के राम भक्ति के भजनों पर महिला पुरुष जमकर थिरके और भक्ती के सागर में हिलोरे लेते नजर आए।शोभायात्राए भगवान श्रीराम, सीता की झांकी निकली गई। घरों से लेकर सड़कों तक भगवामय हो गया। चारों तरफ भगवा झंडा लहरा रहे हैं. घरों से लेकर वाहनों पर ऑटो, रिक्शा और खास कर मोटरसाइकिल पर लोग भगवान राम के ध्वज लगा कर महोत्सव मना रहे हैं।इस दौरान शोभा यात्रा के बाद कोयलांचल के मंदिरों में अनुष्ठान के साथ भजन, कीर्तन, अखंड रामायण और धार्मिक आयोजन शुरू किए गए। झरिया पंचदेव मंदिर, बाटा मोड़ हनुमान मंदिर, बलियापुर स्टैंड हनुमान मंदिर, हनुमान मंदिर समेत सभी मंदिरों में भजन, कीर्तन और अखंड रामायण शुरू हुआ। अयोध्या में 22 जनवरी को श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा उत्सव को लेकर विभिन्न आयोजकों की तरफ से झरिया में शोभा यात्रा निकाली गई। झरिया थाना प्रभारी संतोष सिंह अपने पुलिस जवानों के साथ मुस्तैद रहे।
पुटकी
पुटकी। अयोध्या में श्री रामलला की प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम को लेकर सोमवार को पुटकी, मुनीडीह, भागाबांध, करकेंद व आस पास के मंदिरो में पूजा पाठ, हवन, आरती, दीप प्रज्वलित, भंडारा व शोभायात्रा का आयोजन किया गया। क्षेत्र में दिन भर जय श्रीराम के उद्घोष के साथ शोभा यात्रा, जुलूस निकाला गया।
कच्छी बलिहारी 10 नम्बर स्थित बजरंगबली मंदिर में पूजा पाठ, हवन, आरती , भंडारा ,हरिबोल संकिर्तन व शोभायात्रा किया गया।अनुष्ठान की सफलता में पंडित छोटेलाल ,सकलदेव भुइंया उर्फ मुखिया रत्नेश भुइयां रवि भुइंया श्रवण भुइंया राजु भुइंया फुलेश्वर दास राहुल भुइयां ज्योति देवी मालती देवी सुलेखा देवी व अन्य का साराहनीय योगदान रहा।
दुसरी ओर करकेंद स्थित राणीसती दादी मंदिर में रामलला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का सीधा प्रसारण बड़े स्क्रीन पर किया गया। मौके पर अनिल बंसल, श्रीराम भट्टर, प्रमोद अग्रवाल, प्रीति गोयल, मारवाड़ी महिला समिति के नव निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष मंजू बगड़ेया, अनिता बंसल, प्रमोद अग्रवाल, प्रीति गोयल, इधर पुटकी 13 नम्बर में नगीना राम, रंजित ठाकुर, सुखदेव मंडल, युगेश भगत, सरुण दुबे, पुटकी में हीरा शर्मा, रवि सिन्हा, केदार बर्णवाल, बिजय रवानी, मुन्ना सिंह व अन्य थें।
*कतरास*
कतरास।सोमवार को रघुनाथपुर पंचायत के हनुमान मंदिर में अयोध्या राम जन्मभूमि के प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर के उपलक्ष में कार्यक्रम किया गया कार्यक्रम में शामिल हुए बाघमारा 6 विधानसभा के विधायक प्रत्याशी सुरज महतो उपस्थित कमेटी के सदस्य पप्पू ठाकुर. बलराम दसोंदी,सुनील गोप, टीपू,मनोज कर्मकार ने श्री महतो को स्वागत किया एवं श्री महतो ने राम मंदिर में पूजा करके आशीर्वाद लिए।।
*लोयाबाद*
धनबाद।लोयाबाद हनुमान मंदिर आयोजित श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम मैं पहुंचे बाघमारा के भावी विधायक सुरज महतो को उपस्थित कमेटी के सभी सदस्य गणों ने श्री महतो को भव्य तरीके से स्वागत किया एवं सुरज महतो ने हनुमान मंदिर में आशीर्वाद लेकर पूरा बाघमारा वासियो के लिए सुख समृद्धि की कामना किया।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
