
अंतर्कथा प्रतिनिधि

झरिया: 22 जनवरी को अयोध्या मंदिर मे प्रभु श्री रामलला जी के प्राण प्रतिष्ठा का जश्न मनाते हुए एक जीवंत और भव्य कार्यक्रम की मेजबानी करने के लिए झरिया कोयलांचल पूरी तरह तैयार है। श्री राम जन्मभूमि मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले ही झरिया का रूप बदला- बदला नजर आ रहा है। शहर की सड़कें भगवामय हो गई है तो आधी से ज्यादा आबादी प्रभु श्री राम के भक्तिरस में सरोवर हो चुकी है। ऐतिहासिक शहर झरिया में दीपावली से भी बड़ी दीपावली पर्व मनाई जाए उसको लेकर शनिवार को झरिया के बिहार बिल्डिंग कार्यालय में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ने सैकड़ों की संख्या में लोगों के बीच दिया और पूजन सामग्री का वितरण किया। वही इस मौके पर अपने संबोधन श्रीमती सिंह ने कहा कि प्रभु श्री राम किसी वर्ग विशेष नहीं, अपितु पूरे भारतीय समाज के दिग्दर्शक हैं। उन्हें किसी वर्ग, पंथ अथवा धर्म विशेष की नजर से देखना हमारी भूल होगी। सौभाग्य से देश की बहुसंख्यक आबादी प्रभु श्रीराम के प्रति आस्था भी रखती है। लिहाजा हमें उनकी प्राणप्रतिष्ठा के इस कार्य को ऐतिहासिक बनाने में भी योगदान देना चाहिए साथ ही लोगों से भी अपील करना चाहती हु की हम सभी को आगे आना होगा क्योंकि हमें यह मौका पांच सो साल के लंबे इंतजार और संघर्ष के बाद मिला है। इसके लिए हमें हर मंदिर में कार्यक्रम के साथ साथ हर घर, हर गली को सजाने के साथ हर दिल मे उत्साह का संचार करना है। इस दौरान मुख्य रूप से भाजपा जिला उपाध्यक्ष उमेश यादव झरिया नगर मंडल अध्यक्ष अरुण साव बस्ताकोला मंडल अध्यक्ष संतोष शर्मा जोरापोखर मंडल अध्यक्ष अभिषेक पाण्डेय भागा मंडल अध्यक्ष सुजीत सिन्हा अखिलेश सिंह समेत भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद थे।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
