• Tue. Mar 10th, 2026

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पुटकी थाना सहित कई ओपी में शांति समिति की बैठक आयोजित

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jan 20, 2024

 

अंतर्कथा प्रतिनिधि

पुटकी। 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को ले स्थानीय स्तर पर विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी समुदायों की उपस्थिति में पुटकी थाना, मुनिडीह ओपी व भागाबांध ओपी में शांति समिति की बैठक शुक्रवार को क्रमशः प्रभारी जगदेव पाहन तिर्की, सालो हेमब्रम, राजीव कुमार तुरी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में समिति सदस्यों ने कहीं महत्वपूर्ण सुझाव दिए। एवं पुलिस ने अफवाहों पर ध्यान न देते हुए अपने-अपने क्षेत्र में शांतिपूर्वक मनाने की अपील की। पुटकी थाना में पुटकी सीओ विकास आनन्द एवं प्रशिक्षु डीएसपी अर्चना स्मृति खलको मुख्य रूप से उपस्थित थे। जबकि सदस्यों में हीरालाल शर्मा, मुर्तजा अंसारी, शाहरूख खान, जीतू पासवान, संतोष पासवान , राजीव महतो, दिपक सिंह चौधरी , योगेन्द्र दास (दोने पूर्व मुखिया) ,इम्तियाज उर्फ टीपू, निरजंन शर्मा, केदार बर्णवाल,अक्षवर प्रसाद,भागाबांध में रामदेव महतो, क्यूम खान, गुड्डू खान, कैलाश महतो, सुरेश महतो व अन्य थे। इधर मुनीडीह में बीस सूत्री अध्यक्ष जीतेश सिंह, मुखिया बिजय पासवान, बिरेन गोप , रमेश चन्द्र मंडल,प्रीतम रवानी,सुधीर सिंह, बादल मंडल, अंबिका महतो, मिथलेश दास व अन्य मौजूद थें।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *