• Wed. Mar 11th, 2026

धनबाद में एयरपोर्ट की मांग को लेकर निकाला गया मशाल जुलूस

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jan 17, 2024

 

धनबाद : जिला मुख्यालय धनबाद के रणधीर वर्मा चौक पर मिशन एयरपोर्ट की ओर से एक विशाल मशाल जुलूस निकाल गया। इसका नेतृत्व उदय प्रताप सिंह ने किया।

लोगों ने पीएम नरेंद्र मोदी से धनबाद आने पर उनके सामने एयरपोर्ट की मांग को रखने का निर्णय लिया।
उदय प्रताप सिंह ने कहा कि यह मशाल जुलूस यहां के जनप्रतिनिधियों को जगाने के उद्देश्य से निकाला गया है। धनबाद में राष्ट्रीय एयरपोर्ट की मांग दशकों पुरानी है।

यह मांग धनबाद की जनता लगातार करती आ रही है लेकिन हमारे जनप्रतिनिधियों द्वारा कोई सार्थक पहल नहीं करने के कारण आज तक धनबादवासी आज तक एयरपोर्ट से वंचित हैं। मिशन एयरपोर्ट के प्रवक्ता पप्पू सिंह ने कहा कि एयरपोर्ट की मांग को लेकर हमारा संगठन सड़क से सदन तक जनता की इस लड़ाई को लड़ने के लिए तैयार है।

27 जनवरी को प्रधानमंत्री के आगमन पर मिशन एयरपोर्ट के सदस्य उनसे मिलकर एयरपोर्ट की मांग को लेकर ज्ञापन देंगे। मिशन एयरपोर्ट के सचिव अनिल जैन ने कहा कि एयरपोर्ट की लड़ाई अब रुकने वाली नहीं है। जनता लगातार अपना समर्थन दे रही है। जुलूस में मंटू महतो, दिलीप सिंह, प्रेम प्रकाश पासवान, जीराखन सिंह, अमित सिंह, शशि सिंह, पप्पू यादव, उदय मालाकार, सचिन महतो, भवानी बंद्योपाध्याय, सुरेश तिवारी, मिलन सिंह, अशोक चटर्जी, प्रेम ठाकुर मनोज मिश्रा, चंदन बरनवाल, सौमित्र बक्शी शामिल थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *