• Tue. Mar 17th, 2026

विधायक अंबा की पहल पर बड़कागांव में दांगी जाति का प्रमाण पत्र निर्गत करने की प्रक्रिया शुरू हुई

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jan 16, 2024

 

पंकज ठाकुर

बड़कागांव । बड़कागांव प्रखंड क्षेत्र के दांगी जाति के लोगों का जाति प्रमाण पत्र जिनका खतियान में कोयरी जाति दर्ज है उनका जाति प्रमाण पत्र निर्गत करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। विधायक अंबा प्रसाद द्वारा किए गए पहल के बाद अंचल अधिकारी के द्वारा आदेश जारी करके दांगी जाति प्रमाण पत्र निर्गत करने के लिए ग्राम सभा हेतु पत्र प्रकाशित कर दिया गया है। इसी को लेकर मंगलवार को गोंदलपूरा में स्थानीय मुखिया वासुदेव यादव की अध्यक्षता में बैठक हुई, उक्त बैठक में पहुंचकर विधायक अंबा प्रसाद ने ग्राम सभा में प्रस्ताव की स्वीकृति प्रदान की।
विधायक ने कहा कि कुशवाहा समाज के लोगों को हो रही परेशानी से निजात मिलेगा। छात्र-छात्राओं को जाति प्रमाण पत्र नहीं बनने से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। बड़कागांव अंचल के दांगी जाति के लोगों का जाति प्रमाण पत्र नहीं बनने से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों व छात्र-छात्राओं को हो रही दिक्कतों से निजात मिलेगा। विधायक अंबा प्रसाद द्वारा पहल किए जाने के बाद अंचल अधिकारी ने आदेश जारी किया है कि आवेदक का आवेदन अनुमंडल पदाधिकारी सदर हजारीबाग अथवा अंचल अधिकारी बड़कागांव के नाम आवेदन पर ग्राम सभा की कार्रवाई की जाए। दांगी जाति ग्राम सभा रजिस्टर में करवा कर दांगी जाति प्रमाण पत्र का अनुशंसा करें, वंशावली का वर्णन खाता नंबर सहित रजिस्टर में करें तथा ग्राम सभा में ही उक्त ग्राम का आवेदक के ग्राम का पांच खतियान धारी का अनुशंसा भी प्राप्त करें।
मामले को लेकर अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा ने विधायक अंबा प्रसाद से दांगी जाति का प्रमाण पत्र निर्गत कराने हेतु अनुरोध किया था तथा विस्तृत जानकारी लिखित रूप से प्रदान की थी।
मौके पर जिला परिषद सदस्य सुनीता देवी, प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विशेश्वर नाथ चौबे,‌विधायक प्रतिनिधि सुरेश महतो, पूर्व मुखिया श्रीकांत निराला, प्रमोद महतो, ज्योति जलधर महतो,चंदन महतो, रवि महतो, फागुन गोप,अर्जुन राणा, धनेश्वर करमाली सहित कई लोग मौजूद थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *