• Mon. Apr 20th, 2026

ग्लोबल स्कूल आफ इंडिया में मनाया गया विवेकानंद की जयंती

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jan 13, 2024
crescent ad

स्वामी विवेकानंद के जन्मदिवस के अवसर पर ग्लोबल स्कूल आफ इंडिया मैं राष्ट्रीय युवा दिवस मनाते हुए बच्चों ने स्वामी विवेकानंद को याद किया और उनके दिए गए मार्गदर्शन को दोबारा से दोहराया।

स्वामी विवेकानंद के राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय ख्याति और उपलब्धियां को सौरभ कनौजिया, वर्षा कुमारी मेहविश नाज़ व अन्य छात्र-छात्राओं और भाषण के माध्यम से प्रस्तुति दी गई ।

उनकी प्रतिछाया पर पुष्प अर्पित कर विद्यालय डायरेक्टर डॉ एस खालिद, चेयरपर्सन डॉ निखत परवीन और प्रधानाचार्य श्रीमती विद्या सिंह ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर विद्यालय में फुटबॉल मैच बालिका और बालक वर्ग के लिएआयोजित किया गया। बालिका ग्रुप में टीम ब्रेव ब्लू और य टीम येलो फ्लेमिंगो के बीच मुकाबला हुआ जिसमें विजेता रही टीम ब्रेव ब्लू। बालक वर्ग में टीम स्पेस रेबेल और टीम गोल्डन जोकर के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें विजेता टीम रही – ग्रुप स्पेस रिबेल।
इस अवसर पर विद्यालय डायरेक्टर डॉ एस खालिद ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के द्वारा दिए गए मार्गदर्शन पर अगर युवक चले तो देश का नव निर्माण निश्चित है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *