• Sat. Apr 18th, 2026

झारखंड में डबल इंजन की सरकार बनकर दम लेगी : राज सिन्हा

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jan 10, 2024
crescent ad

 

अंतर्कथा प्रतिनिधि

पुटकी। वार्ड संख्या दस के भागाबाँध विवाह भवन परिसर में मंगलवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा (मोदी की गारंटी) कार्यक्रम में अव्यवस्था देख धनबाद विधायक राज सिन्हा आग बबूला हो गए। और फोन पर धनबाद के डीसी व नगर आयुक्त से शिकायत की। विधायक श्री सिन्हा ने आरोप लगाया कि इस कार्यक्रम में केंद्र सरकार से जुड़ी योजना आयुष्मान, आधार, जन औषधि केंद्र,उज्जवला योजना से संबंधित स्टाल लगाए जाने थे, साथ कार्यक्रम में उपस्थित लोगों के बीच शर्ट व टोपी का वितरण करना था। लेकिन कार्यक्रम केंद्र सरकार की योजनाओं से जुड़ा है इसलिए राज्य सरकार के इशारों पर जिला प्रशासन इस कार्यक्रम को फ्लॉप करने एवं इस कार्यक्रम को महज खानापूर्ति कर रही हैं। श्री सिन्हा ने कहा कि जनता सब समझ रही हैं और आगामी विधानसभा चुनाव में मोदी की गारंटी के तहत झारखंड में डबल इंजन की सरकार बनकर ही दम लेगी। निगम के सिटी मैनेजर रजनीश लाल ने बताया कि इससे संबंधित विस्तृत जानकारी उच्च अधिकारी ही दे पाएंगे।मौके पर रविंद्र सिन्हा, रामदेव महतो,बालमुकुंद राम,भानु प्रताप महतो, रामकेश गुप्ता,राजेश गुप्ता, अभिमन्यु कुमार, श्यामल राहा मनोज चौहान गया राम महतो व अन्य थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *