• Sat. Apr 18th, 2026

नालियों पर बसा अतिक्रमण का बाजार, निगम की खामोशी से संकरी हो रही सड़के

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jan 7, 2024
crescent ad

 

कतरास: अतिक्रमण एक ऐसा मुद्दा है जिस पर कोई अधिकारी खुलकर बोलना नही चाहते हैं. इसी कारण अतिक्रमण एक विकराल समस्या का रुप लेता जा रहा है. अतिक्रमण के मामले में राजनीतिक हस्तक्षेप भी बहुत ज्यादा होती है. इस कारण जब भी निगम अथवा प्रशासन अतिक्रमणकारियों के ऊपर अपना डंडा चलाने की कोशिश करते हैं.

तब तब कोई ना कोई राजनीतिक दबाव के कारण निगम को तथा प्रशासन को बैकफुट पर आना पड़ता है. शायद इसलिए निगम तथा प्रशासन कार्रवाई करने के बजाय चुपचाप रहकर तमाशाबिन होना ज्यादा बेहतर समझते हैं. बता दे कि कतरास थाना मोड़ से लेकर नदी किनारे तक दोनो ओर के सड़को के किनारे बने नालियों के ऊपर अतिक्रमण कर सैकड़ों दुकानें बना दी गई है.

नालियों के ऊपर ही कपड़ा दुकान, तिलकुट दुकान, सब्जी दुकान, नाश्ता दुकान, बर्तन दुकान व अन्य कई प्रकार की दुकानें बना दी गई है. जो फूटपाथ हैं कही कहीं उसमें भी दुकानें लगा दी गई है और शेष बचे स्थानों में मोटरसाइकिल वाले अपनी मोटरसाइकिल खड़ी कर देते हैं. क्योंकि शहर में पार्किंग की उचित व्यवस्था नही है. थाना चौक के पास अतिक्रमण कर फुटपाथ दुकानें लगाने के कारण बड़ी बड़ी स्कूल बसों एवं सवारी बसों को मोड़ने में ड्राइवर को पसीने छूट जाते हैं. दुर्घटना होने की संभावना भी बढ़ जाती है. इन सबके कारण कुछ देर के लिए जाम की स्थिति बन जाती है. स्थानीय पुलिस।

अतिक्रमणकारियों के खिलाफ तो कुछ भी नही बोलती है. लेकिन यदि किसी मोटरसाइकिल का एक पहिया थोड़ा सा भी सड़क में रहता है तो उस पर प्रशासन अपना डंडा जरूर चलाता है. अतिक्रमण के कारण पचगाड़ी बाजार की सड़के सकरी हो गई है जिसके कारण आम लोगों को भारी कठिनाइयां का सामना करना पड़ता है. लोगों ने नगर निगम पर आरोप लगाते हुए कहा कि निगम की चुप्पी और खामोशी के कारण ही सड़कों के किनारे व फुटपाथ और नालियों के ऊपर अतिक्रमण कर ले रहे हैं.

*इंफोर्सनल टीम अतिक्रमण ले खिलाफ जल्द ही कार्रवाई करेगी- साबिर आलम (नगर प्रबंधक)*
मामले में नगर प्रबंधक साबिर आलम ने बताया कि नगर निगम अतिक्रमण के मामले में गंभीर है. निगम की ओर से अतिक्रमण के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है. जिन लोगों ने नालियों के ऊपर अवैध रूप से कब्जा कर अतिक्रमण किया है उनलोगों के खिलाफ नगर निगम की इंफोर्सनल टीम जल्द ही कार्रवाई करेगी. कहा कि पूर्व में भी अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की गई थी जो बचा हुआ है उस पर फिर से अतिक्रमण हटाने का अभियान चलेगा. अभी कैम्प व अन्य कार्यों में विभागीय अधिकारी व्यस्त हैं, जल्द ही अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई होगी.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *