• Wed. Apr 15th, 2026

आरएसपी कॉलेज झरिया के नवनियुक्त प्राचार्य का किया स्वागत

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jan 2, 2024
crescent ad

 

*धनबाद :* आरएसपी कॉलेज में प्रभारी प्राचार्य के रूप में महाविद्यालय के हिंदी के प्राध्यापक डॉ. निलेश कुमार सिंह को नियुक्त किया गया है। मंगलवार को छात्र नेता राजीव पांडेय के नेतृत्व में आरएसपी महाविद्यालय झरिया के नवनियुक्त प्राचार्य डॉ. निलेश कुमार सिंह को अंगवस्त्र एवं बुके देकर उन्हें नयी जिम्मेवारी मिलने पर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

राजीव पांडेय रवि पासवान ने मिलकर संयुक्त रूप से आरएसपी रिजनल केंद्र डिगवाडीह में पीजी की पढ़ाई एवं नियमित रूप से क्लास करवाने एवं छात्र छात्राओं की जन समस्याओं को लेकर अवगत कराया। इस पर प्राचार्य ने कहा कि इस महाविद्यालय में पूर्व में भी 2008 में प्रोफेसर के पद पर आया था और इस महाविद्यालय में मैंने पूर्व में परीक्षा नियंत्रक के पद पर रहते हुए अनेक छात्र छात्राओं की हर संभव मदद कर उनकी समस्याओं का निदान किया था।

वर्तमान में भी मुझसे जितना संभव होगा छात्रहित में मैं तत्पर रहूंगा।मौके पर मुख्य रूप से रघु पासवान, जयदेव मोदी,सूफिया, नरगिश,प्रिया, lलवली, सुष्मिता शुक्ला,श्रुति, शालिनी,अंजली,प्रियंका आदि छात्र-छात्राएं थीं।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *