• Sun. Feb 15th, 2026

बसमत्ता पंचायत भवन मे वृद्धापेंशन व विधवा पेंशन को लेकर ग्राम सभा का आयोजन

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Dec 31, 2023

 

अंतर्कथा प्रतिनिधि

बांका: कटोरिया क्षेत्र के बसमत्ता पंचायत अन्तर्गत फट्टापाथर पंचायत भवन मे सामाजिक सहायता व सुरक्षा में अंकेक्षेणा सुसाइटी बांका के तहत ग्राम सभा बैठक की गई.जिसमे निशक्त योजना के तहत इंदिरा गांधी वृद्धा पेंशन व विधवा पेंशन को लेकर जागरूक किया गया।इस सभा मे जनसुनवाई के तहत लाभुकों के समस्या निवारण हेतु समस्त ग्रामीण महिला पुरूषों को वृद्धा पेंशन व विधवा पेंशन की अनेकों समस्याओं को घर-घर जाकर पांच दिन तक शुनकर निवारण किया गया।साथ ही जितने भी विकलांग व सभी जातियों मे पीड़ित परिवार मिले सभी के सरकारी नियमानुसार लिस्ट बनाकर जन सुनवाई को भेजा गया।वही जीविका दीदीयों कों अनेक प्रकार की जानकारियां दी गई.जिसमें मुख्य रूप से मुखिया सरिता कुमारी के साथ टीम लीडर लक्ष्मी देवी बबीता देवी अनिता कुमारी वार्ड सदस्य गजानंद कुमार समाजसेवी राजेश यादव एवं बहुत सारे ग्रामीण उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *