• Mon. Feb 16th, 2026

जनसमस्या को करीब से देखने के लिए विधायक मनीष जायसवाल लगातार कर रहें हैं क्षेत्र दौरा

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Dec 27, 2023

हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल लोगों की समस्याओं को जानने और उसके समाधान के लिए खुद लगातार क्षेत्र के दौरे पर रहते हैं। जनता के हर एक सुख- दुख में सहभागी बनने के साथ हजारीबाग के विकास और जन समस्याओं को लेकर जहां एक ओर सड़क से लेकर सदन तक सक्रियता से कार्य करते हैं वहीं लोगों की समस्याओं को सुनने के लिए हर दिन विधायक सेवा कार्यालय में बैठते हैं और फिर जैसे ही वक्त मिलता है क्षेत्र के दौरे पर निकल पड़ते हैं ।

बुधवार को कई कार्यक्रमों के बीच विधायक मनीष जायसवाल ने शहर के मटवारी कुम्हारटोली और सिरसी क्षेत्र का दौरा कर स्थानीय लोगों से वहां की समस्या जानी और जल्द निराकरण का भरोसा जताया। सिरसी में स्थानीय युवकों के साथ उन्होंने बल्ले पर भी हाथ आजमाया। विधायक मनीष जायसवाल के कार्यकुशलता और जनहित के प्रति सक्रियता का ही प्रतिफल है कि क्षेत्र के हरेक वर्ग और समुदाय के लोगों के बीच हुए वे खासा लोकप्रिय हैं ।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *