
दारू ( हजारीबाग): भारत सरकार, गृह मंत्रालय द्वारा समस्त देश की अमूल्य धरोहर केन्द्रीय पुलिस बलों के पेन्शनभोगी सेवानिवृत कार्मिकों और उनके आश्रितों के पुनर्वास और कल्याण हेतु (WARB)का गठन किया गया है। सभी बल भी अपने सभी सेवानिवृत कार्मिकों व उनके मृतकों के आश्रितों के कल्याण हेतु हमेशा ही प्रयासरत रहे है। उनके बहुमूल्य योगदान के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने के लिए उन्हे हमेशा सीमा सुरक्षा बल द्वारा आयोजित किये जाने वाले कार्यक्रमों में बुलाया व सम्मानित किया जाता रहा है। गृह मंत्रालय की पहल पर (WARB) के तत्वावधान में सीमा सुरक्षा बल, मेरू परिसर स्थित कल्याण केन्द्र में दिनांक 29 दिसंबर 2023 प्रात 1000 बजे से झारखण्ड व निकटवर्ती राज्यों में रहने वाले सभी अर्धसैनिक बलों के सेवानिवृत कार्मिकों व उनके आश्रितों की पेन्शन व रिटायमेन्ट लाभ में उत्पन्न विसंगितीयों का एक ही पटल पर सुनवाई वा निवारण हेतु मीटिंग का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान सीमा सुरक्षा बल, मेरू कैम्प के अधिकरी, अनुभवी लेखा अधिकारी, अनुसचिवीय स्टाफ और अन्य संबंधित विभागों के प्रभारी सेवानिविृत कार्मिकों एवं आश्रितों की समस्याओं के निवारण के लिए उपस्थित रहेेगे।(WARB) का गठन भारत सरकार की तरफ से केन्द्रीय सशस्त्र बलो के सेवानिविृत कार्मिकों के कल्याण व उनकी समस्याओं के निवारण हेतु किया गया है।WARB का पूरा संचालन महानिदेशक रैंक के अधिकारी ( बारी बारी से 02-02 साल के लिए सभी CAPF बलो से) की अध्यक्षता में होता है। सभी बलो के बल मुख्यालयों में महानिरीक्षक (प्रशा0), केन्द्रीय कल्याण अधिकारी हर राज्य के किसी एक CAPF के रायज्य की राजधानी में उपलब्ध IG/DIG स्तर के अधिकारी, राज्य कल्याण अधिकारी एवं जिला स्तर पर भी DIG रैंक के अधिकारी जिला कल्याण अधिकारी नियुक्त किए गए है। सभी सेवानिवृत कार्मिकों को यह सूचना पत्र भी माना जाए।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
