
सदर विधायक मनीष जायसवाल ने फीता काटकर रेस्टोरेंट का किया विधिवत उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रेरित होकर लोकल फ़ॉर वोकल का लिया संकल्प :- कुणाल कीर्ति*

हज़ारीबाग क्रिसमस डे के मौके पर स्थानीय जुलु पार्क स्थित होली क्रॉस चर्च के सामने ला ट्रीओ पिज़्ज़ा रेस्टोरेंट का विधिवत उद्धघाटन बतौर मुख्यातिथि सदर विधायक मनीष जायसवाल ने फीता काटकर रेस्टुरेंट का उदघाटन किया।मौके पर विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दिव्य सोच से आज के युवाओं को प्रेरणा लेनी चाहिए।श्री जायसवाल ने कहा कि आज युवाओं को अपना कला कौशल का प्रदर्शन करना चाहिए और अपने क्षेत्र में, परिवार में,समाज में, नाम हो ऐसी उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूँ।मौके पर ला ट्री ओ पिज़्जा के संचालक कुणाल कीर्ति ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिव्य सोच से प्रेरित होकर लोकल फॉर वोकल स्टार्टअप की शूरूआत की।मौके पर रेस्टोरेंट के संचालक कुणाल कीर्ति ने कहा कि
हज़ारीबाग का पहला ब्रांच फरवरी 2022 में सिंदूर स्थित बाली काम्प्लेक्स में खोला गया था उसके बाद यह दूसरा ब्रांच जुलू पार्क चर्च के सामने खोला गया है।संचालक कुणाल कीर्ति ने कहा की झारखंड का पहला रेस्टोरेंट है जो कि मात्र पाँच मिनट के अंदर पिज़्ज़ा तैयार कर परोसा जाएगा।कुणाल कीर्ति ने कहा कि ला ट्रीओ पिज़्ज़ा रेस्टुरेंट फुल्ली एयरकंडीशनर के साथ साथ फैमिली रेस्टोरेंट है।रेस्टोरेंट में चायनीज़,साउथ इंडियन, कॉन्टिनेंटल,फास्ट फ़ूड,वेज,नॉन वेज देश के अलग अलग राज्य के मशहूर व्यंजनों का लोग लुफ्त उठा सकेंगे।इसके अलावे होम डिलीवरी की भी सुविधा उपलब्ध की गई है।मौके पर अजित कुमार,गौरव सागर,अविनाश सिन्हा,मनीष कीर्ति सहित,परिवार के सदस्य गण सहित सैकड़ों लोग रेस्टोरेंट उद्धघाटन में शामिल हुए।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
