• Sun. Mar 8th, 2026

सुषमा कुमारी बी एस एस सी,सी जी एल परीक्षा पास कर बिहार सचिवालय में उद्योग विस्तार पदाधिकारी हुआ चयनित।

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Dec 26, 2023

 

अंतर्कथा प्रतिनिधि

लखीसराय -: चानन प्रखंड के भलुई गांव नया टोला के निवासी राधे महतो व पार्वती देवी गरीब मजदूर की बेटी सुषमा कुमारी बी एस एस सी,सी जी एल परीक्षा पास कर बिहार सचिवालय में उद्योग विस्तार पदाधिकारी चयनित किया गया। इससे पूर्व सुषमा कुमारी ने बिहार अमीन, एवं रेल कि नौकरी छोड़ चुकी है। अब वह सचिवालय में अपनी सेवा देने को तैयार है। मिली जानकारी में राधे महतो के दो संतान ऑफिसर के पद पर जिनमे एक बेटा सूरज कुमार परमाणु अनुसंधान केंद्र कोटा में टेक्नीशियन है। इसको लेकर गांव में खुशी का माहौल है खास करके लड़कियों में आगे बढ़ने की चेतना जगी है। सुषमा कुमारी को पूर्व मुखिया उपेंद्र वर्मा, उप प्रमुख वीरेंद्र महतो सहित ग्रामीणों के द्वारा फूल माला पहनाकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर पूर्व मुखिया सह जदयू के जिला कोषाध्यक्ष उपेंद्र वर्मा ने कहा कि मेहनत सफल होता है मेहनत करने वाले को मंजिल मिल ही जाती है। उन्होंने कहा कि राधे माता के पास सिर्फ मजदूरी करने के अलावे और कोई रास्ता नहीं है इस मजदूरी में अपने सभी बच्चों को शिक्षा दे रही थी आज वह शिक्षा रंग लाई है उन्होंने कहा कि शिक्षा वह शेरनी का दूध है जिसे जो पियेगा वो दहाड़ेगा।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *