• Mon. Mar 16th, 2026

झारखंड बोर्ड 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए डेट शीट जारी, यहां से डाउनलोड करें PDF

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Dec 22, 2023

 

झारखंड एकेडमिक कॉउंसिल रांची की ओर से कक्षा दसवीं और कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के लिए डेट शीट जारी कर दी गयी है। छात्र ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर या इस पेज पर दिए गए डायरेक्ट लिंक से पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं। डेट शीट के अनुसार दोनों ही कक्षाओं के लिए परीक्षा 6 फरवरी 2024 से शुरू होकर 26 फरवरी 2024 तक संपन्न करवाई जाएंगी।

JAC Board 10th, 12th Date Sheet 2024: झारखंड बोर्ड 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए डेट शीट जारी, यहां से डाउनलोड करें PDF
JAC Board 10th, 12th Date Sheet 2024 PDF यहां से करें डाउनलोड।
HIGHLIGHTS
जैक 10th, 12th डेट शीट 2024 हुई जारी।
6 फरवरी से 26 फरवरी 2024 तक आयोजित होंगी परीक्षाएं।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। झारखंड बोर्ड से कक्षा 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में भाग लेने जा रहे स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर है। झारखंड एकेडमिक कॉउंसिल, रांची की ओर से कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं के लिए आयोजित होने वाली बोर्ड परीक्षाओं के लिए टाइम टेबल जारी कर दिया गया है। डेट शीट ऑनलाइन माध्यम से JAC की ऑफिशियल वेबसाइट पर PDF फॉर्मेट में जारी की गयी है।

स्टूडेंट्स से टाइम टेबल आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in पर जाकर या इस पेज पर दिए गये डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके डाउनलोड कर सकते हैं और विषयवार अपनी परीक्षा तिथियों की जानकारी हासिल कर सकते हैं।

Jharkhand Board 10th, 12th Date Sheet 2024: इन तिथियों में आयोजित होगी परीक्षा
झारखंड अधिविद्य परिषद्, रांची की ओर से क्लास 10th एवं 12th की बोर्ड परीक्षाओं की शुरुआत 6 फरवरी 2024 से की जाएगी। 10 कक्षा के लिए पहला पेपर IIT एवं अन्य वोकेशनल विषय और 12वीं कक्षा का पहला पेपर वोकेशनल विषयों का होगा। परीक्षा 6 फरवरी से शुरू होकर 26 फरवरी 2024 तक आयोजित की जाएंगी। 10 कक्षा का अंतिम पेपर अंग्रेजी तो वहीं 12वीं कक्षा का अंतिम पेपर पॉलिटिकल साइंस का होगा।

Jharkhand Board 10th, 12th Time Table 2024: इस तरीके से डाउनलोड करें टाइम टेबल
जैक 10th, 12th डेट शीट 2024 डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in पर जाना होगा।
वेबसाइट के होम पेज पर Examination बटन पर जाकर और उसमें एग्जामिनेशन प्रोग्राम में जाएं।
इसके बाद आपको नए पेज पर Exam. Programme for Class – X and XII II 2024 ओर क्लिक करना होगा।
अब डेट शीट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी जहां से आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
Jharkhand Board Date Sheet 2024: ये रहेगी टाइमिंग
माध्यमिक कक्षा की परीक्षा पहली पाली में आयोजित की जाएंगी। परीक्षा की टाइमिंग सुबह 9:45 बजे से दोपहर 1:45 बजे तक रहेगी। इसके अलावा इंटरमीडिएट कक्षा की परीक्षा दूसरी पाली में आयोजित की जाएगी। छात्र प्रश्न पत्र दोपहर 2 बजे से सायं 5:15 तक हल कर सकेंगे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *