• Sun. May 3rd, 2026

नाबालिग किशोर की जान लेना वाला स्कार्पियो वाहन को दारु थाना पुलिस ने बक्सर से किया जप्त

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Dec 22, 2023
crescent ad

 

दारु (हज़ारीबाग)- दारु थाना क्षेत्र के कबलासी पंचायत के ग्राम तीउज निवासी नाबालिग युवक श्यान कुमार सिंह पिता राकेश कुमार सिंह की सडक दुर्घटना मे जान लेना वाला वाहन को दारु थाना पुलिस ने बक्सर से जप्त किया है। यह घटना इसी वर्ष के 13 नवंबर की है जब साईकिल से जा रहे 9 वी वर्ग के छात्र श्यान की स्कार्पियो वाहन संख्या बी आर 03 पी ए 3554 मारकर फरार हो गया था जिसमे नाबालिग की जान चली गयी थी। इस मामले की जांच करने मे सक्रियता दिखाते हुए दारु थाना प्रभारी अमित कुमार और एएसआई रंजीत सिंह वाहन को बिहार के बक्सर से जप्त कर थाने ले लाये। मृतक के पिता और परिजनों ने भी इसके लिए काफी प्रयास किया था और रास्ते के कई सिसिटीवी फुटेज की जांच कर पुलिस को सौपा था। गाडी जप्त होने के बाद नाबालिग युवक के पिता और परिजनों ने दारु थाना पुलिस को इसके आभार ब्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *