• Tue. Apr 7th, 2026

संस्था के पहल पर माँ ब्लड सेंटर पटना से हर बार जरूरतमंद को रक्त प्रदान की गई हैं.. दिपेश चौहान

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Dec 20, 2023
crescent ad

 

सामाजिक संस्था समर्पण एक नेक पहल को सूचना प्राप्त हुई कि पटना के पारस अस्पताल में भर्ती मरीज उनहतर वर्षीय कामेश्वर सिंह को तत्काल ए पॉजिटिव रक्त की आवश्यकता हैं, घर वालों ने रक्तदान किया हैं परंतु मरीज को और रक्त की आवश्यकता पड़ रही हैं l
सूचना प्राप्त होते ही संस्था के संस्थापक सह केंद्रीय अध्यक्ष दिपेश चौहान ने पटना माँ ब्लड सेंटर के संचालक वा समाज सेवी मुकेश हिसारिया से संपर्क कर मरीज को ए पॉजिटिव रक्त प्रदान करने का आग्रह किया जिसे स्वीकार करते हुए माँ ब्लड सेंटर द्वारा मरीज के परिजन को दो यूनिट रक्त प्रदान कर दी गई l
संस्थापक दिपेश चौहान ने कहा कि माँ ब्लड सेंटर पटना से जब भी जरूरतमंद को रक्त प्रदान करने का आग्रह हमारी संस्था ने की हैं हर बार मरीज को रक्त प्रदान की गई हैं जिसके लिए मैं माँ ब्लड सेंटर पटना तथा बड़े भाई समान मुकेश हिसारिया का तहे दिल से धन्यवाद करता हूँ l


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *