
अयोध्या से आए अक्षत और कलश को गावां हनुमान मंदिर से मंगलवार को बिरने और मंझने के राधा कृष्ण मंदिर में बजरंगदल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं व स्थानीय मुखिया और ग्रामीणों की उपस्थिति में वैदीक मंत्रोच्चारण के साथ स्थापित किया गया। इसके उपरांत दोनों पंचायत के कार्यकर्ताओं की प्रखंड अध्यक्ष भगवान दास बरनवाल की अध्यक्षता में बैठक की गई। बैठक में बताया गया कि एक जनवरी से पंद्रह जनवरी तक अक्षत, प्रपत्र और एक राम जी का फोटो प्रत्येक घर में वितरित किया जाएगा। साथ ही दोनों पंचायत की कमेटी गठित किया गया। जिसमें बिरने पंचायत कमेटी के प्रभारी प्रकाश पांडेय और मंझने पंचायत कमेटी के प्रभारी राजेंद्र मोदी को नियुक्त किया गया। मंझने कमेटी में गठित सदस्य उमेश यादव प्रधान, विकास मंडल, उमेश चौधरी, पंकज मिस्त्री, मुस्कान कुमारी, महेंद्र साव, मनोहर साव, रंजित यादव, विजय प्रसाद यादव, अनिल कुमार बरनवाल समेत कई उपस्थित थे।
वहीं बिरने में चुनचुन मोदी, भुनेश्वर मिस्त्री, रमेश यादव, अरविंद जी, कृष्णा बरय, सुधीर मोदी, जयराम सिंह, उपेंद्र सिंह, दामोदर यादव, चंद्रिका महथा, नीतीश कुमार समेत कई उपस्थित थे।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
