• Sun. Mar 15th, 2026

शराब के नशे में पति ने पत्नी को पीटकर किया घायल, पुलिस ने पति को लिया हिरासत में

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Dec 19, 2023

 

गिरिडीह: गावां थाना क्षेत्र के गदर में सोमवार कि देर रात एक पति ने शराब के नशे में अपनी पत्नी को पीट कर घायल कर दिया। महिला ने घटना की सूचना 108 नंबर पर डायल कर दी, जिसके बाद गावां पुलिस मौके पर पहुंच कर गदर निवासी महिला बहक देवी के पति को हिरासत में ले लिया व पत्नी को इलाज हेतु गावां सीएचसी में भर्ती करवाया, जहां डॉक्टर हबीबुल्लाह खान के द्वारा इलाज किया जा रहा है।

इधर गावां पुलिस महिला के पति को हिरासत में लेकर पूछ ताछ के बाद छोड़ दी। कहा कि महिला के द्वारा थाने में आवेदन देने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *