
अंतर्कथा प्रतिनिधि अरविन्द यादव
देवघर शहर की सरवा रोड स्थित मारुति सूजीकी शोरूम के ठीक सामने संदीप यूनिवर्सिटी का झारखंड में चौथा इनफॉरमेशन सेंटर शनिवार को खोला गया इससे पहले गिरिडीह रांची और हजारीबाग में 3 सालों से संदीप यूनिवर्सिटी का इनफॉरमेशन सेंटर पूर्व से ही संचालित है,मुख्य अतिथि रिटायर्ड प्रिंसिपल डॉ नागेश्वर शर्मा एस कॉलेज देवघर एवं विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर रामनंदन सिंह रिटायर्ड HOD डिपार्टमेंट ऑफ़ इकोनॉमिक्स देवघर कॉलेज के द्वारा फीता काटकर किया गया,
जबकि डॉक्टर अर्चना कुमारी सहायक प्रोफेसर देवघर कॉलेज एवं आलोक मिश्रा जीडी बगड़िया ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस के द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया.मौके पर संदीप यूनिवर्सिटी के झारखंड हेड श्री सुमन गुप्ता द्वारा यूनिवर्सिटी की उपलब्धियां एवं खासियतों के बारे में विस्तार से बताया गया।सभी अतिथियों ने शहर में इनफार्मेशन सेंटर खुलने पर बधाई दिया एवं सफलता हेतु कई सुझाव देते हुए इसके उज्जवल भविष्य की कामना की मौके पर शहर के विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं के निदेशक शिक्षक सहित संदीप यूनिवर्सिटी गिरिडीह , हजारीबाग रांची सेंटर से लालन मिश्रा स्वाति कुमारी पूजा कुमारी देवघर सेंटर के हेड ओमप्रकाश यादव समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे ।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
