• Thu. Mar 5th, 2026

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी कार्यालय में पार्टी के नए कार्यकर्ता को दिलाया गया सदस्यता।

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Dec 12, 2023

 

अंतर्कथा प्रतिनिधि

नवादा -: नवादा के राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी कार्यालय मथुरा भवन न्यू एरिया नवादा में जिला अध्यक्ष अभिमन्यु कुमार के नेतृत्व में पार्टी के नए कार्यकर्ता को सदस्यता दिलाया गया। इस दौरान जिला अध्यक्ष अभिमन्यु कुमार ने बताया कि हमारे पार्टी के व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष नवीन कुमार वर्मा को बनाया गया है, साथ ही सूरज पासवान को पकरीबर्मा का प्रखंड अध्यक्ष बनाया गया जबकि मोजिब अंसारी को जिला सचिव बनाया गया है। इसके अलावे बसंत पासवान को अकबरपुर प्रखंड अध्यक्ष संतोष कुमार व्यवसायिक जिलाध्यक्ष,कमाल खान,भोला सिंह,नीतीश कुमार ,अखलेश कुमार, प्रमोद पासवान, कुंदन कुमार पासवान को पार्टी में शामिल किया गया और सभी को पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाया गया। इनके अलावा उन्हें पार्टी की ओर से पार्टी का पट्टी और चिन्ह सिलाई मशीन छाप देकर सम्मानित किया गया। मौके पर पवन कुमार पंकज,मुकेश सिंह गोपाल कुमार वशिष्ठ, श्रवेश सिंह सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *