• Sat. Apr 4th, 2026

श्री श्याम बाल मण्डल के दो दिवसीय महोत्सव में खाटू नरेश की भक्ति रस की गंगा में सराबोर होंगे भक्त

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Dec 11, 2023
crescent ad

 

*अंतर्कथा प्रतिनिधि*

झरिया: काले हीरे की धरती में झरिया का श्याम दरबार निराला है. खाटू के बाद झरिया धाम अटूट आस्था और अगाध भक्ति का केंद्र है। यहाँ वर्ष भर में कई कार्य्रकम होते हैं। आगामी 28 और 29 दिसम्बर को एक बार फिर धार्मिक आयोजन होने जा रहा है। बाबा के भक्तों के लिए इस साल का अंतिम चरण बड़ा खुशनुमा एवम भावपूर्ण होगा। श्री श्याम बाल मंडल दो दिवसीय महोत्सव का आयोजन करने जा रहा है।श्री श्याम बाल मंडल की ओर से 23वां श्याम अखंड ज्योत पाठ व 14वां सुंदर कांड पाठ काहो रहा आयोजन श्री श्याम बाल मंडल की ओर से दो दिवसीय महोत्सव के पहले दिन श्री श्याम मंदिर झरिया में 28 दिसम्बर को श्याम ज्योत पाठ एवं 29 दिसम्बर को सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जा रहा है। 29 को ही भजन-कीर्तन का आयोजन किया जाएगा.सुप्रसिद्ध पाठ वाचक करेंगे अखंड ज्योत और सुंदर काण्डका पाठ
28 व 29 दिसम्बर के कार्यक्रम में वाचक के रूप में हरियाणा के गुडगांव के प्रसिद्ध वाचक शिव कुमार जालान रहेंगे. उल्लेखनीय है कि श्री जालान दो दशकों से श्याम बाल मण्डल के आयोजन में पधारते रहे हैं.नरेश नरसी और महेन्द्र स्वामी के भजनों पर झूमेंगे भक्तजन
कार्यक्रम के दूसरे दिन भावपूर्ण भजन-कीर्तन का आयोजन होगा. हरियाणा के फतेहाबाद के ख्यातिप्राप्त भजन गायक नरेश नरसी और राजस्थान के जयपुर के भजन गायिकी के उम्दा कलाकार महेन्द्र स्वामी के भजनों पर श्रद्धालु झूमने पर मजबूर हो जाएंगे.
आयोजन स्थल कीहोगी भव्य सजावट
इस आयोजन के अवसर पर आयोजन स्थल को बखूबी सजाया जा रहा है। बाबा श्याम और हनुमान जी का भव्य श्रृंगार किया जाएगा। इसके लिए पूरे जोरों से तैयारी चल रही हैं।
*बाबा को लगेंगे नाना प्रकार के भोग*

कार्यक्रम की शुरूआत सुबह 10 बजे ज्योत प्रज्वलन से होगी। बाबा को छप्पन भोग, केक भोग, फलों का भोग, चूरमा एवं बुंदिया का सवामणी, साथ ही साथ पूर्णाहुति के बाद भंडारा का भी आयोजन किया गया है।
*कई दिनों से हो रही तैयारी*
23वें श्याम अखँड ज्योति पाठ व 14वें सुंदर कांड पाठ की तैयारी विगत कई दिनों से चल रहा है।

*प्रारंभ हो गया है कूपन का मिलना* श्री श्याम मंदिर झरिया के पुजारी जी से संपर्क कर कार्यक्रम का कूपन प्राप्त किया जा सकता है।
*जानिए क्या है श्री श्याम बाल मण्डल संस्था*
श्री श्याम बाल मण्डल संस्था कोयलांचल के उत्साही और ऊर्जावान श्याम भक्तों की देन है. यह एक विशुद्ध धार्मिक और सामाजिक संस्था है. पिछले 23 वर्षों से निरंतर श्याम अखण्ड ज्योत पाठ और 14 वर्षों से सुंदर काण्ड पाठ का आयोजन करता आ रहा है.
फरवरी 2023 में संस्था ने रजत निशान शोभायात्रा का भव्य आयोजन किया था, जिसमें श्री श्याम धाम में चांदी के निशान प्रतिष्ठापित किए गए.

 


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *