• Sat. Aug 22nd, 2026

सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो ने बलियापुर कस्तूरबा विद्यालय के भवन निर्माण व जीर्णोद्धार कार्य का किया शिलान्यास

admin's avatar

Byadmin

Aug 21, 2026
crescent ad

 

बलियापुर: सिंदरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक चंद्रदेव महतो ने शुक्रवार को बलियापुर स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (KGBV) में नए भवन निर्माण एवं जीर्णोद्धार कार्य का विधिवत शिलान्यास किया। इस परियोजना का क्रियान्वयन भवन निर्माण विभाग (भवन प्रमंडल, धनबाद) की देखरेख में किया जा रहा है।

 

शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए विधायक श्री चंद्रदेव महतो ने कहा कि सिंदरी विधानसभा क्षेत्र में चहुंमुखी विकास हो रहा है। क्षेत्र में पुल-पुलिया, सड़कों के जाल समेत बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए निर्माण कार्य जोरों पर हैं। उन्होंने क्षेत्र की जनता को आश्वस्त किया कि शिक्षा और बुनियादी सुविधाओं के स्तर को सुधारने के लिए आगे भी इससे बेहतर विकास कार्य किए जाएंगे।

 

इस गरिमामयी अवसर पर मुख्य रूप से बलियापुर प्रखंड प्रमुख पिंकी देवी, सांसद प्रतिनिधि सुनील चौधरी, विजय रवानी, मनबोध रवानी, मुखिया बीडी महतो, पंचायत समिति सदस्य (पंसस) रविन्द्र महतो, मनिका भट्टाचार्य, रीता कुमारी, विद्युत चक्रवर्ती, सुनील मोदक, मंटू रवानी, विजय रजक, लखन गोराई, हरे कृष्ण रवानी, पूर्व मुखिया रफीक अंसारी और शकील अंसारी समेत भारी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *