*अंतर्कथा प्रतिनिधि* झरिया: जनता श्रमिक संघ सुदामडीह ईजे एरिया के क्षेत्रीय सचिव मुन्ना सिंह के नेतृत्व में आज मंगलवार को सुदामडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत रिक्रिएशन क्लब के समीप जनता श्रमिक संघ मिलन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा नेत्री सह जनता श्रमिक संघ की महामंत्री श्रीमती रागिनी सिंह उपस्थित हुई जहा कार्यकर्ताओं द्वारा श्रीमती सिंह का जोरदार स्वागत अभिनंदन किया गया वही महिलाओं ने श्रीमती सिंह को माला पहनाकर उन्हे सम्मानित किया वही इस अवसर पर पचास की संख्या में बीसीसीएल कर्मचारी एवं मजदूर भाई बहनों ने कांग्रेस और मजदूर संगठन (बच्चा गुट )को त्याग कर श्रीमती रागिनी सिंह में अपनी आस्था व्यक्त कर जनता श्रमिक संघ एवं भाजपा में शामिल हुए जहा श्रीमती रागिनी सिंह ने सभी उपस्थित कर्मी एवं मजदूर भाई बहनों को माला पहनाकर उनका संघ में स्वागत किया वही इस अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए श्रीमती सिंह ने कहा कि मुझे खुशी है कि आप सभी भाई बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मुझे प्राप्त हुआ और आप सभी भाई बहनों को आश्वस्त करना चाहूंगी कि जनता श्रमिक संघ मजदूर हित में अपना योगदान देते आ रहा है और आगे भी आप सबके साथ और सहयोग से कार्य करते रहेगा मैं आप सभी भाई बहनों का संघ में सहृदय स्वागत करती हु और आपको पूर्ण विश्वास दिलाती हूं कि मेरी जहा भी आवश्यकता पड़ेगी आप मुझे अपने साथ पाएंगे जनता श्रमिक संघ परिवार के रुप में आप सभी के साथ सदैव खड़ी रहेंगी। उक्त कार्यक्रम में जनता श्रमिक संघ के केंद्रीय सचिव सतेंद्र कुमार सिंह निवर्तमान पार्ष शिव कुमार यादव श्रीमती ममता सिंह समेत कई अन्य गणमान्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे। वही शामिल होने वालों में मुख्य रूप से सुरेंद्र कुमार सिंह प्रमोद कुमार यादव सुनील दास अवधेश यादव सुरेश हेंब्रम महेंद्र कुमार कार्तिक रजवार बबलू हांडी दिलीप दुशाध मोहम्मद तनवीर रामपद्दो तुर्री श्रीमती पार्वती भुइयां श्रीमती मुन्नी देवी श्रीमती फुलवा देवी श्रीमती पुरनी देवी राजाराम पासवान पंकज दुबे अभय सिंह रविन्द्र यादव कार्तिक पंडित दिलीप मिस्त्री अभिनव कुमार श्रीमती पूनम देवी श्रीमती अनुराधा यादव मनोज कुमार बाउरी शुभांकर बाउरी गणेश कुमार राय श्रीमती नैना देवी श्रीमती माया देवी श्रीमती सुलेखा देवी श्रीमती खुशबू देवी श्रीमती चंपा देवी श्रीमती सुनीता देवी श्रीमती लक्ष्मी देवी बबलू बहादुर, बबलू हेंब्रम आदि मौजूद रहे। There is no ads to display, Please add someAdmin OfficeLike this:Like Loading... Related Post Disclaimerस्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com Post navigation सड़क दुर्घटना में दो चचेरे भाइयों की हुई मौत समर्पण एक नेक पहल” संस्था से जुड़े रक्तवीर गलफरवाडी थाना प्रभारी असफाक आलम के द्वारा किया गया रक्तदान महादान